सागर के थाना मोतीनगर क्षेत्र में दोस्तों के साथ इंदौर से कटनी जा रहे कॉलर की कार देर रात 12 बजे हाइवे पर हुई पंचर, डायल-112/100 स्टाफ ने सहायता कर गंतव्य के लिए रवाना किया

सागर के थाना मोतीनगर क्षेत्र में दोस्तों के साथ इंदौर से कटनी जा रहे कॉलर की कार देर रात 12 बजे हाइवे पर हुई पंचर, डायल-112/100 स्टाफ ने सहायता कर गंतव्य के लिए रवाना किया

जिला सागर के थाना मोतीनगर के अंतर्गत हाइवे रोड पर ग्राम भापेल के पास दोस्तों के साथ इंदौर से कटनी जा रहे कॉलर की कार खराब हो गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 31-07-2024 को रात्रि 12 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र तिवारी एवं पायलट इरफान ने मौके पर पहुँचकर बताया कि इंदौर निवासी श्रवण पाल दोस्तों के साथ इंदौर से कटनी जा रहे थे ग्राम भापेल के पास कार के दो टायर पंचर हो गये थे, आसपास कोई सहायता नहीं मिलने पर कॉलर श्रवण पाल ने डायल-112/100 सेवा को कॉल कर मदद मांगी । डायल-112/100 स्टाफ ने मौके पर पहुँचकर कॉलर की मदद कर दोनों टायरों के पंचर बनवाकर और कार मे फिट करवाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। कॉलर श्रवण पाल एवं उनके दोस्तों द्वारा देर रात सहायता के लिए डायल-112/100 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया गया।

Leave a Comment

Read More