
पद्मश्री श्री राम सहाय पांडे जी ने मिस्ड काल कर ली भाजपा की सदस्यता विधायक शैलेंद्र कुमार जैन जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने किया सम्मान
सागर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान 2024 “संगठन पर्व” के तहत शुक्रवार को पद्मश्री से सम्मानित श्री राम सहाय पांडे जी ने मिस्ड काल के माध्यम से परिवार सहित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया व विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने पद्मश्री श्री राम सहाय पांडे जी के निवास पर पहुंचकर सदस्यता प्रक्रिया पूर्ण कराई साथ ही श्री पांडे का शाल श्री फल व पार्टी के अंग वस्त्र से स्वागत कर सम्मान किया इस दौरान श्री पांडे के परिवार के सभी सदस्य जानो ने पार्टी की सदस्यता ली व अन्य लोगो को भी प्रेरित कर सदस्यता दिलाने हेतु आश्वस्त किया। वयोवृद्ध श्री पांडे ने सदस्यता उपरांत प्रसन्न मुद्रा में विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया को गले लगाकर आशीर्वाद प्रदान किया व केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की प्रसंशा की श्री पांडे ने सभी लोक कलाकारों व शहर वासियों से सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह किया है। इस अवसर पर जिला सदस्यता अभियान प्रभारी श्याम तिवारी,जगन्नाथ गुरैया,अंसुल परिहार सुमित यादव उपस्थित रहें।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।











