
“शिक्षक सम्मान समारोह”
महिला जैन मिलन नेहा नगर द्वारा शिक्षको का सम्मान बड़े ही धूमधाम से किया गया ।
सर्वप्रथम शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर महावीर जिनालय की पाठशाला की दीदियों का सम्मान किया गया।
5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन बालाजी विद्या मंदिर में जाकर मिलन की वीरांगनाओं द्वारा शिक्षकों का सम्मान किया गया।
विद्यालय में सबसे पहले बच्चों ने सरस्वती वन्दना का पाठ किया।
उसके बाद सभी शिक्षकों ने और मिलन की वीरांगनाओं ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के ऊपर अपने विचार व्यक्त किए ।और बच्चों को बताया कि हम शिक्षक दिवस क्यों मनाते हैं।
तत्पश्चात बालाजी विद्या मंदिर के जिन बच्चों ने महावीर स्वामी के ऊपर चित्र कला प्रतियोगिता में भाग लिया था उनको पुरस्कार प्रदान किए गए।
उसके बाद महिला जैन मिलन नेहा नगर की तरफ से सभी बच्चों को मिष्ठान का वितरण किया गया।
महिला जैन मिलन की जितनी भी वीरांगनाएं शिक्षिकाएं हैं उनका भी शाखा द्वारा सम्मान किया गया।
हमारे इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजिका वीरांगना संगीता चंदेरिया जी, क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना अनीता जैन जी, संरक्षिका वीरांगना किरण जैन जी, अध्यक्ष वीरांगना ऋतु जैन ,कोषाध्यक्ष वीरांगना संध्या जैन, सचिव वीरांगना शालिनी बजाज, प्रचार मंत्री वीरांगना ज्योति जैन, वीरांगना मंजू जैन, वीरांगना स्मिता जैन मनीष भाई जी ,वीरांगना पूनम जैन ,वीरांगना नीता बड़कुल,वीरांगना रजनी जैन, वीरांगना स्मिता जैन अरविंद भाई जी, वीरांगना पुष्पा जैन ,वीरांगना रागिनी जैन ,वीरांगना राशि जैन,वीरांगना मनीषा चंदेरिया, वीरांगना सरिता जैन, वीरांगना बबीता सिंघई वीरांगना पीयूष जैन , वीरांगना मधु जैन आदि वीरांगनाएं शामिल रही।











