कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई,किसानों व आम जनों की विभिन्न बुनियादी समस्याओं को लेकर कर्रापुर में सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई,किसानों व आम जनों की विभिन्न बुनियादी समस्याओं को लेकर कर्रापुर में सौंपा ज्ञापन।

सागर / मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में प्रदेश के साथ- साथ सागर जिले में किसानों की आर्थिक परेशानी,महिलाओं, बालिकाओं और अनु.जाति/ जन जाति वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्गों पर हो रहे अत्याचार पर सरकार की विफलता पर प्रदेश सरकार को बर्खास्त किये जाने की मांग को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश व्यापी आव्हान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अंतर्गत मण्डलम, नगर कांग्रेस कमेटी कर्रापुर के तत्वाधान में कांग्रेस जनों ने मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी की अगवाई में स्थानीय कर्रापुर में महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन नगर परिषद अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन का वाचन ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी ने किया। ज्ञापन सौंपकर किसानो का सोयाबीन 6000/ प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के भाव से खरीदी करने,बिजली की दरो में बेतहासा वृद्धि,खस्ताहाल सडके,महिलाओं, बालिकाओं के साथ घटित घटनाओं तथा अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक वर्गो पर हो रहे अत्याचारो, महंगाई एवं बेरोजगारी पर लगाम लगाने की पुरजोर मांग उठाई। इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,अवदेश सिंह, सूर्यप्रताप सिंह, नरेन्द्र सिंह,सरफराज पठान,मोहन अहिरवार, कदम सिंह,मोती पटैल, चाँद अली,जीवन भदौरिया,गोविंद उपाध्याय,निकलंक जैन, राम अवतार सिंह,सौरभ सिंह, शालिक राम अहिरवार, पलू अहिरवार,सीताराम,रवि अहिरवार, आशा राम,डालचन्द्र पटैल, बलराम, रघुवीर, शाहरुख खान आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

Leave a Comment

Read More