
जिला परिवहन कर्मचारी संघ ने दिया अवैध परिवहन के खिलाफ ज्ञापन
सैलाना – परिवहन कर्मचारी संघ ने सैलाना क्षेत्र में चल रहे अवैध परिवहन(टेंपू ,मैजिक ,पिकअप ,तूफान ) के खिलाफ पुलिस थाना प्रभारी सैलाना को ज्ञापन प्रेषित किया । परिवहन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विलियम डेनियल (गोलू ) ने बताया की क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे वाहन संचालित होते है । जिससे वहां से गुजरने वाली यात्री बसों को काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है । आए दिन अवैध परिवहन के संचालकको के द्वारा यात्री बसों के कर्मचारियों के साथ सवारियों को बिठाने की बात को लेकर अभद्र व्यवहार किया जा रहा है । हाल ही में साथी कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार तथा अभद्र घटना घटी जिसमें उक्त अवैध वाहनों के संचालकों के द्वारा जान से मारने की धमकियां भी दी गई जिससे साथी कर्मचारियों में भय का माहौल है । हाल ही में धोलागढ़ रोड पर पिकअप पलटी खाने से तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी है और काफी संख्या में लोग घायल भी हुए इस तरह की घटना पहले भी कहीं बार हो चुकी है किंतु प्रशासन इसऔर कोई ध्यान नहीं दे रहा है । हमने थाना प्रभारी महोदय को ज्ञापन देकर इन सभी प्रकार के अवैध रूप से संचालित वाहनों को बस स्टैंड आने ही नहीं दिया जाना चाहिए तथा इनका संचालन पूर्ण रूप से बंद किया जाना चाहिए । प्रशासन अगर अवैध रूप से संचालित वाहनों पर अंकुश नहीं लगा पाता है । तो जिला परिवहन कर्मचारी संघ द्वारा हड़ताल कर प्रदर्शन किया जाएगा तथा बसों का संचालन नहीं किया जाएगा । जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की रहेगी। ज्ञापन में परिवहन कर्मचारी संघ के वरिष्ठ मूलचंद (मारसाहब) ,विजय शर्मा , दीपक पटेल, वीरेंद्र सिंह (लाला बापू ) ,देवीलाल (बारीक ) ,कमलेश सोनी , संदीप , बालू , महेश गवली , भानु गवली आदि कर्मचारी मौजूद थे ।











