
आज मंडियों में नही होगी लहसन की नीलामी।
भारत में आयात हो रही चाइना लहसुन पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर सभी मंडियों में एक दिन लहसन की नीलामी नही की जाएगी।
उक्त जानकारी सैलाना मंडी व्यापारी एसोसिएशन के सचिव और लहसन व्यवसाई पंकज सियार ने दी और बताया कि प्रदेश की सभी लहसन मंडियों में लहसन की नीलामी आज बंद रहेगी साथ ही प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसोसिएशन द्वारा अनुविभागीय अधिकारी को प्रातः 11 बजे सोपा जाएगा जिसमें शीघ्र चाइना की लहसन का भारत में प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है।
Post Views: 164











