सागर जिले में भाजपा के सदस्यों की संख्या 3 लाख पार:–जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

सागर जिले में भाजपा के सदस्यों की संख्या 3 लाख पार:–जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

बूथ पर पहुंचकर जनप्रतिनिधि पदाधिकारियों ने की सदस्यता पं.दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन

सागर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान 2024 संगठन पर्व का पहला चरण पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती 25 सितंबर को पूर्ण हुआ। जिसके लिए पार्टी द्वारा 25 सितंबर को विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत संभागीय प्रभारी,जिला अध्यक्ष मंत्री,सांसद,विधायक सहित जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने बूथों पर पहुंचकर 100 नए सदस्य बनाएं। सागर जिले के सभी 2118 बूथों पर एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए कार्यक्रम उपरांत सभी बूथों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ प्रभारी व अतिथियों ने उत्साह पूर्वक सदस्यता अभियान चलाया जिसके अंतर्गत सागर जिले में बड़ी संख्या में आम जनो ने पार्टी की सदस्यता ली।
पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती कार्यक्रम व विशेष सदस्यता अभियान में संभागीय प्रभारी चौ.मुकेश सिंह चतुर्वेदी व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया सागर विधानसभा क्षेत्र के गुरुगोविंद सिंह वार्ड के बूथ क्रमांक 36 में ,केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बिलहरा मंडल में बूथ क्रमांक 237 सींगना,सांसद लता वानखेड़े सागर विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 241,पूर्व मंत्री पं.गोपाल भार्गव गढाकोटा के सुभाष वार्ड,पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह खुरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ललोई,विधायक शैलेंद्र कुमार जैन सागर विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक184,विधायक इंजी.प्रदीप लारिया बूथ क्रमांक 135,बम्होरी बीका,बीना विधायक निर्मला सप्रे वार्ड क्रमांक 1 के बूथ क्रमांक 83, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह बूथ क्रमांक 71 ग्राम छापरी,देवरी विधायक ब्रज बिहारी पटेरिया ग्राम बिजोरिया,प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल नरयावली विधानसभा अंतर्गत बूथ क्रमांक 110 में एवं पार्टी के अन्य जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी विभिन्न बूथों पर आयोजित कार्यक्रम में शमिल हुए।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने जानकारी बताया की 24 सितंबर तक सागर जिले में सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत सदस्यता का आंकड़ा तीन लाख पार हो चुका है जिसके लिए जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। श्रीकांत जैन

जिला मीडिया प्रभारी

Leave a Comment

Read More