
सदस्यता अभियान का दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा, बूथ व शक्ति केंद्र तक के कार्यकर्ता शेष लक्ष्य की प्राप्ति मे जुट जाएं – गौरव सिरोठिया
भाजपा की जिला स्तरीय सदस्य्ता समीक्षा बैठक सम्पन्न
सागर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान संगठन पर्व 2024 की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सोमवार को जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में जिला प्रभारी श्याम सुन्दर शर्मा, नरयावली विधायक प्रदीप लरिया, बंडा विधायक वीरेंद्र लम्बरदार,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत,पूर्व विधायक पारुल साहू नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार मकरोनिया नगर पालिका अध्यक्ष मिहिलाल अहिरवार, जिला पंचयात उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर,जिला महामंत्री श्याम तिवारी, मोनू चौहान,चैनसिंह एवं मनीष गुरु मंचासीन रहें।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि सागर जिले में अब तक 3 लाख 71 से अधिक लोगों ने मिस्ड कॉल से भाजपा की सदस्यता ली है। जिसमे बड़ी संख्या में लोगों ने विधिवत फॉर्म भरकर भाजपा परिवार के सदस्य बन चुके हैं। 80 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य हासिल करके सागर जिला प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से हम लक्ष्य के करीब पहुंच चुके है व निर्धारित समय के पूर्व लक्ष्य से अधिक सदस्यता कर जिले का नाम संपूर्ण भारत वर्ष में रोशन करेंगे सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के योजनाबद्ध रूप से सभी कार्यकर्ता कार्य करें। नीचे तक के कार्यकर्ताओं जैसे बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र प्रभारियों को सक्रिय कर ही हम लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त कर सकते हैं। त्योहारों के चलते प्रमुख स्थलों पर भी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान चलाएं एक अक्टूबर से संगठन पर्व का अगला चरण प्रारंभ होगा,जो 15 अक्टूबर तक चलेगा। 16 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता का अभियान चलेगा।
जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत व परिश्रम से जिले में सदस्यता में इतिहास बन रहा है। नया इतिहास रचने के लिए दूसरे चरण में अब कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा समय देते हुए अपना लक्ष्य अब 100 सदस्य बनाने से आगे बढ़ते हुए और अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य तय करना होगा ।
विधायक इंजी.प्रदीप लारिया,वीरेंद्र लंबरदार,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुराग प्यासी ने भी बैठक को संबोधित किया।
बैठक में विधानसभा वार सदस्यता अभियान के प्रथम चरण की समीक्षा की गई व द्वितीय चरण हेतु कार्ययोजना पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई साथ ही उत्कृष्ठ विधानसभा के प्रभारियों को सम्मानित किया गया इस दौरान विधानसभा प्रभारियों द्वारा अभियान के दौरान की कार्ययोजना व अनुभवो साझा किया गया जिसमें सागर विधानसभा से जगन्नाथ गुरैया,रहली विधानसभा प्रभारी
संजय दुबे,बंडा व नरयावली प्रभारी
चैनसिंह ठाकुर शामिल है।
बैठक के दौरान आई.टी.सेल संयोजक बाल किशन सोनी ने प्रजेंटेशन दी। जिला सह मीडिया प्रभारी आलोक केशरवानी ने बताया कि 1 व 2 अक्टूबर को मंडल समीक्षा बैठक होंगी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्याम तिवारी ने एवं आभार चैन सिंह ठाकुर ने व्यक्त किया। बैठक में बड़ी संख्या में आपेक्षित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
आलोक केसरवानी
जिला सह मीडिया प्रभारी











