1700करोड़ की लागत से खुलेगा डाॅटा सेंटर, सैकड़ों युवाओं को मिलेगा रोजगार: हीरा सिंह राजपूत

बरोदा हाईस्कूल में साईकिल वितरण एवं प्राचार्य के विदाई समारोह में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष

1700करोड़ की लागत से खुलेगा डाॅटा सेंटर, सैकड़ों युवाओं को मिलेगा रोजगार: हीरा सिंह राजपूत

सागर दिनांक 30 सितम्बर 2024: सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर विकासखंड अंतर्गत बरोदा हाईस्कूल में सोमवार को छात्र-छात्राओं के साईकिल वितरण एवं प्राचार्य श्रीमति रंजना पुणे ताम्रकर के सेवानिवृत्त होने पर स्कूल में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने सर्वप्रथम हाई स्कूल प्राचार्य को उनके सेवानिवृत्त होने पर पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभ-कामनाएं एवं बधाई दी। तत्पश्चात स्कूल की छात्र-छात्राओं को साईकिलों का वितरण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने प्राचार्य श्रीमति रंजना पुणे ताम्रकर द्वारा हाईस्कूल की प्रार्थना सभा हेतु स्वयं की निजी राशि एक लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले चबूतरा निर्माण का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में क्षेत्र का चहुमुखी विकास हो रहा है, महिलाओं, बच्चों से लेकर छात्र-छात्राओं के विकास हेतु अनेकों जनहितैषी योजनायें संचालित की जा रही है जिसके मूर्तरूप आज छात्र-छात्रओं को उनके आवागमन की सुविधा हेतु सरकार द्वारा निःशुल्क साईकिलों का वितरण किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डाॅं. मोहन यादव के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है जिसके परिणामस्वरूप सुरखी विधानसभा में सत्रह सौ करोड़ की लागत से डाटा सेंटर लगाया जा रहा है जिससे क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिलेगा, आपके मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की कड़ी मेहनत और दृढ संकल्प ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदली है, ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरों जैसी व्यवस्थायें आप लोगों के लिए की जा रही हैं। हमारे छात्र-छात्राओं के लिए विधानसभा क्षेत्र में सीएम राईज स्कूल, युवाओं के लिए स्टेडियम, स्कूलों में स्मार्ट क्लास आदि शुरू की जा चुकी है ताकि हमारे बच्चों को प्राईवेट स्कूलों से भी अच्छी सुविधा मुहैया करायी जा सके ताकि वे पढ़ लिखकर आपका और हमारे क्षेत्र का नाम रोशन करें।
 इस अवसर पर कार्यक्रम में बरोदा हाईस्कूल के शिक्षकगणों, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामवासियों द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत का गांजे बाजे एवं पुष्प माला से जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में इस अवसर पर देवेन्द्र फुस्केले भाजपा महामंत्री, गुडडा शुक्ला, रघुवीर कुर्मी, प्रहलाद कुर्मी, धीरज सेलठ, सूरज सिंह, बद्री बगोरिया, सहित ग्राम के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More