
देवालय,सार्वजनिक स्थल,जल स्रोतों पर भाजपा पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान राष्ट्र पिता महात्मा गांधी को नमन कर सफाई मित्रो का किया सम्मान
विभिन्न कार्यक्रमों के साथ हुआ सेवा पखवाड़ा 2024 का समापन
सागर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 21 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा 2024 का समापन आज 02 अक्टूबर राष्ट्र पिता श्रद्धेय महात्मा गांधी जी की जन्म पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ हुआ।
बुधवार की सुबह से ही संपूर्ण जिले में भाजपा पदाधाधिकारी,जनप्रतिनिधि,
कार्यकर्ताओं ने विभिन्न देवालयों,सार्वजनिक स्थल व जल स्रोतों के आसपास स्थानीय जनों के साथ बृहद रूप से स्वक्षता अभियान चलाया अभियान के अंतर्गत जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया व विधायक शैलेंद्र कुमार जैन सहित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने सागर के बाघराज मंदिर में पूजा अर्चना कर परिसर में साफ सफाई की साथ ही आगंतुक दर्शनार्थियों से मंदिर परिसर स्वच्छ रखने का आग्रह किया। तत्पश्चात राष्ट्र पिता महात्मा गांधी को नमन कर सफाई मित्रो का शाल,श्री फल भेंट कर फूल माला पहनाते हुए सम्मान किया साथ ही जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया विधायक शैलेंद्र जैन के साथ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय क्षेत्र के निवासियों को मिस्ड काल के माध्यम से पार्टी की सदस्यता दिलाई। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के साथ स्वामी विवेकानंद स्कूल से छावनी परिषद कार्यालय तक चलाए गए स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। साथ ही जिले में विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ परिक्षण शिविर का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र अहिरवार विक्रम सोनी सोशल मीडिया विभाग संयोजक अंशुल परिहार आईटी सेल जिला संयोजक बालकृष्ण सोनी , युवा मोर्चा जिला महामंत्री नितिन सोनी , भानु राजपूत , पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल नामदेव पार्षद नीरज गोलू कोरी जी,मनोज चौरसिया,पार्षद प्रतिनिधि अमन चौरसिया अर्जुन सूर्यवंशी मंडल अध्यक्ष निखिल अहिरवार सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्रीकांत जैन
जिल मीडिया प्रभारी











