
शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय, सागर
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एनएसएस द्वारा शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में किए गए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम
सागर / शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS ) छात्र एवं छात्रा इकाई के संयुक्त तत्वाधान में संस्था प्रमुख डॉक्टर सरोज गुप्ता के मार्गदर्शन में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिनका समापन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर किया गया।
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के प्रथम दिन महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर महाविद्यालय परिसर में सफाई कर उसे स्वच्छ किया। कार्यक्रमों की श्रृंखला में द्वितीय दिवस पर महाविद्यालय परिसर में स्थित गांधी मूर्ति का माल्यार्पण किया गया एवं मद्यपान न करने की शपथ विद्यार्थियों को दिलाई इसके पश्चात मानव श्रृंखला का निर्माण कर विद्यार्थियों ने एकता का संदेश दिया। इस दौरान समस्त विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम श्री नितिन शर्मा जन भागीदारी अध्यक्षके मुख्य आथित्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र एवं छात्र इकाई के स्वयंसेवको, एनसीसी कैडेट एवम महाविद्यालय के अन्य स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने वृहद स्तर पर आयोजित रैली में सहभागिता की एवं रैली के माध्यम से नारों की गूंज से सागर शहर को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने एवं दूसरों को जागरूक करने का संदेश दिया। रैली का प्रारंभ महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर तहसीली ज्योति भवन से होते हुए जिला चिकित्सालय तिली तिराहा से पुनः महाविद्यालय में समाप्त हुई। रैली में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं 100 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। समापन के समय श्री नितिन शर्मा ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता अभियान को निरंतर बनाए रखने की शिक्षा दी। आपने स्वयंसेवकों को स्वच्छता अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सरोज गुप्ता ने रैली की सफलता पर सभी स्वयंसेवकों छात्र-छात्राओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र एवं छात्रा इकाई के संयोजक डॉ दीपक जॉनसन एवं डॉ अभिलाषा जैन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तन मन की स्वच्छता सिर्फ व्यक्तिगत स्तर पर ही सीमित नहीं रखता है बल्कि इसका संदेश दूसरों तक प्रसारित करना भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। हमारे स्वयंसेवक स्वयं तो स्वच्छ रहे ही साथ ही समाज के 100 लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प ले तभी हमारा अभियान सफल होगा। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अमर कुमार जैन ने किया एवं आभार डॉक्टर सुचिता अग्रवाल ने माना। प्राचार्य जी के निर्देशानुसार भवदीय डॉ संदीप सबलोक











