
अटल पार्क सैक्टर 2 बल्लबगढ़ में पूज्य महात्मा गांधी एवं पूज्य लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया
2 October 2024
अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट द्वारा
केन्द्र सरकार द्वारा देशभर में चलाए जा रहे (सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर) के अंतर्गत आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती समारोह आयोजित अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट द्वारा किया गया
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और मिष्ठान वितरण किया गया तत्पश्चात स्वच्छता कार्यक्रम एवं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में ट्रस्ट के राष्ट्रिय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह और संस्थापक डॉ हृदयेश कुमार
महामंत्री महेश शर्मा द्वारा ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया राष्टीय अध्यक डॉ एमपी सिंह ने कहा की स्वच्छता अभियान को माननीय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सफ़ाई अभियान को चालाते हुए आज दस वर्ष सम्पूर्ण हुए हैं आज़ हमें देश में गौरवान्वित करने वाले प्रधानमंत्री जी के रूप में हमें काम करने का मौका मिला है ,हम अपने को गौरवशाली समझते हैं देश के सभी जगह आज स्वछता अभियान और वृक्षारोपण कार्य चल रहा है देश स्वछता अभियान लगातार चलता रहेगा
ट्रस्ट के संस्थापक डॉ हृदयेश कुमार ने कहा कि
पर्यावरण की स्वच्छता आज़ हमारे जीवन के लिए अहम है पर्यावरण को बचाना व स्वच्छता समय समय पर चलते रहना चाहिए हमरा संकल्प होना चाहिए की हर व्यक्ति को स्वछता की ओर को कदम बढ़ाने की आवश्यकता है











