
पश्चिम मध्य रेलवे सोसायटी के चुनाव संपन्न
रेलवे सोसायटी सागर के कार्यालय में आज दिनांक 04/10/2024 को निर्वाचन अधिकारी प्रभाकर कंड्या के निर्देशन में व मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अनुज तिवारी एवम मजदूर संघ के अध्यक्ष बनवारी लाल मीना की उपस्थिति में सोसाइटी के चुनाव संपन्न हुए
सोसायटी के चुनाव में संचालक मंडल के पद पर 11 संचालक चुने गए जिनमें राघवेन्द्र दीवान , उषा बाई, शिखा यादव, डां मो शमसाद , रमन साहू , रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, जसवंत मांझी, राकेश शुक्ला, आशिफ खान, बलबीर सिंह मीना रामकेश मीणा निर्वाचित घोषित किए गए।
उपरोक्त संचालक मंडल द्वारा सोसाइटी अध्यक्ष पद पर राघवेन्द्र दीवान, उपाध्यक्ष पद पर राकेश शुक्ला एवं उषा बाई, जिला सहकारी संघ प्रतानिधि में डा मु शमशाद, जिला थोक भंडार प्रतिनिधि मे राघवेन्द्र दीवान एवम रेलवे उपभोक्ता भंडार प्रतिनिधि मे रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा निर्वाचित घोषित किए गए।
पूर्व अध्यक्ष संजीव तिवारी व प्रबंधक के पी चौरसिया द्वारा सभी का आभार व धन्यवाद प्रदर्शित किया गया।











