कलेक्टर के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं आशा,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के घायल होने का मामला।

कलेक्टर के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं आशा,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के घायल होने का मामला।

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी पहुंचे बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज।

आशा,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य व सम्पूर्ण घटनाक्रम की ली जानकारी।

समूचे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर हो कार्यवाही………. सुरेन्द्र चौधरी

सागर / गत बुधवार को कलेक्टर के कार्यक्रम में शामिल होने केसली जा रहीं आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के वाहन की पिकअप वाहन से हुई टक्कर में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी लगने पर मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कांग्रेसजनों के साथ बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज पहुंचकर वार्ड क्रमांक 09 एवं 13 में उपचाररत आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा सड़क दुर्घटना में घायल आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व उनके परिजनों से संपूर्ण घटनाक्रम की विस्तारित जानकारी ली। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि शासन के बुलावे पर कलेक्टर सागर के कार्यक्रम में शामिल होने केसली जा रही आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कार व पिकअप की हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल होने की घटना की निष्पक्ष और सूक्ष्म जांच होना चाहिए तथा घटना के साथ ही उक्त आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शासकीय कार्यक्रम में शामिल होने से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर घटना के लिए जवाबदार लोगों पर भी कठोर से कठोर कार्यवाही की जावे तथा सड़क दुर्घटना में घायल आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का समुचित उचित उपचार किए जाने के साथ-साथ उन्हें तत्काल शासकीय आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई जावे।

Leave a Comment

Read More