
सैलाना नगर में महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत कर अपने पति की दीर्घायु की करी कामना
रतलाम जिले के सैलाना में भी नगर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों की सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत किया। करवा चौथ के दिन सुबह से ही महिलाएं इसी त्यौहार की तैयारियों मे जूटती हुई नजर आई। सुबह महिलाओ ने हाथो मे मेहंदी लगवाई। बाजार मे खरीदारी की ओर ब्यूटी पार्लर मे अपना रूप निखारने मे व्यस्त रही। शाम को चांद को छलनी मे देखकर पुजा कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करने के बाद पति की पुजा कर पाव छुकर आशिर्वाद लिया। महिलाओ ने पति के हाथ पानी पीकर व्रत पुरा किया। इस बार नव विवाहिता मे जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। उधर दोपहर में नगर में साड़ियों की दुकानों पर भी महिलाओं की खासी भीड़ दिखाई दी।
Post Views: 476











