विधायक प्रदीप लारिया ने नरयावली में सत्र की प्रथम जनचौपाल का किया श्रीगणेश

विधायक लारिया ने नरयावली में सत्र की प्रथम जनचौपाल का किया श्रीगणेश
(क्षेत्र में लगभग 1 करोड़ राशि के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण कर 135 नि:शुल्क साइकिलें की वितरित)
सागर/24.10.2024
गुरुवार को नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने क्षेत्र का सघन दौरा कर नरयावली, कनेरा नीखर और ईशुरवारा में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण, साइकिल वितरण कर जन चौपाल का शुभारंभ किया।
विधायक लारिया ने शासन द्वारा प्रदाय नि:शुल्क साइकिल योजना के अंतर्गत हाई स्कूल ईशुरवारा में 68, कनेरा नीखर में 39 एवं कन्या हाई स्कूल नरयावली में 28 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण की। साथ ही ईशुरवारा में मंगल भवन 38 लाख रू.,सामुदायिक भवन 7.50 एवं 4 लाख रू.,स्वागत गेट 2.50 लाख रू.,सीसी रोड 3 लाख रू.और नरयावली में मंगल भवन निर्माण हेतु 38 लाख रू.के राशि के भूमिपूजन और लोकार्पण क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न किये।
विधायक लारिया ने नरयावली में सत्र की पहली जन चौपाल का दीप-धूप प्रज्जवलित कर विधिवत शुभारंभ कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और विभिन्न जनकल्याण योजना की जानकारी दी।
उन्होंने वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, आवास योजना, आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड जैसे कार्यक्रमों के लाभार्थियों से बातचीत की।
विधायक लारिया ने निर्देश दिए कि जिन पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है। उनके लिए संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव और रोजगार सहायक संबंधित विभाग प्रमुखों से समन्वय स्थापित कर योजनाओं का हितग्राहियों को लाभ दिलाए।
उन्होंने कहा कि जन चौपाल के माध्यम से क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निराकरण करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विधायक लारिया ने उपस्थित नागरिकों को जानकारी देते हुये बताया कि अब जन चौपाल श्रंखला प्रत्येक माह के पहले एवं तीसरे बुधवार को पुरानी कचहरी स्थित चबूतरे पर एवं प्रत्येक माह के दूसरे गुरुवार को नरयावली में आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष चैन सिंह भापेल, मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह राजपूत,मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्तागण,
सीईओ राहतगढ़ एसके प्रजापति, तहसीलदार बलराम सिंह, प्राचार्य संजय जैन, नेहा मिश्रा, संगीता रजक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More