महाराणा प्रताप जयंती आयोजन को लेकर ग्राम पीपरा में क्षत्रिय महासभा की बैठक संपन्न

महाराणा प्रताप जयंती आयोजन को लेकर ग्राम पीपरा में क्षत्रिय महासभा की बैठक संपन्न

पीपरा, (राहतगढ़)। आगामी 29 मई को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर जिला क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पीपरा में आसपास के अनेक ग्रामों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में महासभा अध्यक्ष  लखन सिंह बामोरा ने कहा कि 29 मई को ब्लाक व ग्राम स्तर पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल की जयंती उत्साह पूर्वक मनाई जाए। जयंती कार्यक्रम में अपने क्षेत्र के क्षत्रिय समाज के जिन बच्चों ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम अर्जित किए हैं ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित करें ताकि अन्य बच्चों पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव हो और वे आगे बढ़ सकें। श्री लखन सिंह ने कहा कि लगभग दो महीने बाद जब सागर में लगने हेतु महाराणा प्रताप जी की बीस फुट ऊंची प्रतिमा की स्थापना कार्यक्रम होगा तब वह कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर प्रतिमास्थल पर ही भव्य रूप से आयोजित होगा जिसमें प्रत्येक ग्राम व विकास खंड से सभी को आमंत्रित किया जाएगा।

पीपरा में आयोजित बैठक को जिला क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ संरक्षक श्री नरेन्द्र सिंह पीपरा, जगदीश सिंह पीपरा, राजकुमार सिंह धनौरा, युवा विंग के अध्यक्ष राहुल सिंह चौरा , महामंत्री अभिषेक गौर ने संबोधित किया। बैठक का संचालन कृष्णा सिंह गोरा ने किया, आभार आकाश सिंह पीपरा ने व्यक्त किया। ग्राम पीपरा की बैठक में पीपरा के अलावा ग्राम टीला, मैनवारा कलां, ढगरानिया, पड़ा, सेमरा चरखरा, बसिया, बेरखेरी, सीहोरा, धनौरा, लखनपुर, खिरिया आदि अनेक ग्रामों से क्षत्रिय समाज के प्रमुख जनों ने हिस्सा लिया।
बैठक में प्रमुख रूप से नरेन्द्र सिंह पीपरा, गजराज सिंह पीपरा, जगदीश सिंह दाऊ पीपरा, राम सिंह खिरिया, रिटा.बहादुर सिंह सीआरपीएफ, दरयाव सिंह, सिहोरा, सेलटसिंह बेरखेड़ी, सुरेश सिंह पड़ा, राजकुमार सिंह धनौरा, राहुल सिंह चौरा, अभिषेक सिंह गौर,दिनेश सिंह इमलिया, राजकुमार सिंह पीपरा, हल्के ठाकुर टीला ,गोलू ठाकुर टीला सहित अनेक गणमान्य समाज जन उपस्थित रहे।

लखन सिंह बामोरा
अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा जिला सागर
दिनांकः-25/05/2025

Leave a Comment

Read More