अवैध बटनदार चाकू लेकर घूम रहे युवक को गोपालगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:


थाना गोपालगंज, जिला सागर
दिनांक 31 अक्टूबर 2026

पुलिस अधीक्षक सागर संजीव सिंहा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं लेकर घूमने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के अंतर्गत दिनांक 31.10.2026 को थाना गोपालगंज पुलिस कस्बा भ्रमण एवं कांबिंग गस्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तिली बाघराज वार्ड क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध चाकू लेकर घूम रहा है।

सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम मुखबिर के बताए स्थान एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला, तिली बाघराज वार्ड के पास पहुंची, जहां पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम करन पटेल पिता लोकमन पटेल, उम्र 20 वर्ष, निवासी तिली वार्ड, थाना गोपालगंज, जिला सागर बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी जींस की दाहिनी जेब से एक लोहे का पुराना इस्तेमालशुदा बटनदार धारदार चाकू बरामद हुआ।

पुलिस द्वारा गवाहों के समक्ष उक्त चाकू को विधिवत जप्त कर मौके पर सीलबंद किया गया तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 528/2026, धारा 25(1-B)(b) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

आपराधिक रिकॉर्ड आरोपी करन पटेल का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी पाया गया है, जिसके विरुद्ध थाना गोपालगंज एवं थाना सिविल लाइन, जिला सागर में पूर्व से कुल 03 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। जिनमें

अपराध क्रमांक 483/2024 धारा 115, 118(1), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस, थाना गोपालगंज;

अपराध क्रमांक 20/2025 धारा 115, 118(1), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस एवं

अपराध क्रमांक 07/2026 धारा 115(2), 296(a), 3(5), 351(2) बीएनएस, दोनों थाना सिविल लाइन, जिला सागर के प्रकरण शामिल हैं।

पुलिस की अपील: आम नागरिकों से अपील है कि अवैध हथियार लेकर घूमने अथवा सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

सराहनीय कार्य
प्रआर. दीपक व्यास
प्रआर. कैलाश सिंह
आरक्षक लगन शर्मा

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें