
राज्य मंत्री धर्मेंन्द्र सिंह लोधी ने विधायक शैलेन्द्र जैन की मांग पर नवग्रह मंडपम घाट का नाम लोक माता अहिल्याबाई घाट रखने की घोषणा की
धर्मेंन्द्र सिंह लोधी राज्य मंत्री म0प्र0 ने लाखा बंजारा झील किनारे गंगा आरती में शामिल होकर की गंगा आरती
सागर दिनांक 26 मई 2025
पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जन्म जयंती के पर आयोजित दस दिवसीय कार्यक्रमों के अंतर्गत आयोजित देवालयों में स्वच्छता अभियान एवं पावन गंगा आरती आरती का आयोजन किया गया। इस आरती में धर्मेंन्द्र सिंह लोधी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग मध्य प्रदेश शासन ने विधायक शैलेन्द्र जैन, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी सहित अन्य जन प्रतिनिधियों, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री आदि के साथ गंगा आरती में शामिल होकर गंगा आरती की और धर्मलाभ लिया।
मंत्री धर्मेन्द्र लोधी ने कहा की जिस प्रकार से लाखा बंजारा झील का अद्भुत नजारा है। यहां गंगा आरती और गंगा आरती में श्रद्धा के साथ शामिल बड़ी संख्या में श्रद्धालुगणों की उपस्थिति दर्शा रही है की सच में यहां हमारी भारतीय संस्कृति फलफूल रही है। आज देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जन्मजयंती उत्सव के दौरान सागर की इस अलौकिक गंगा आरती में शामिल होने का अवसर मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगा। हम सब अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जन्म जयंती मना रहे हैं और इसलिए विधायक श्री शैलेन्द्र जैन जी की मांग पर इस नवग्रह मंडपम वाले घाट का नाम अहिल्याबाई होल्कर घाट रखा जायेगा इसके लिए आवश्यक पत्राचार और अन्य आवश्यक कार्य जल्दी पूर्ण होंगे। अभी यहां के विकास हेतु लगभग ढाई करोड़ की राशि पर्यटन विभाग ने स्वीकृत की है। आने वाले समय में यहां का नजारा और भी आकर्षक मनमोहक होगा इसके विकास में हर सम्भव मदद पर्यटन विकास विभाग से हम प्रदान करेंगे।
विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा की मध्यप्रदेश शासन के मंत्री हमारी बुंदेलखंड परम्परा और संस्कृति को परिस्कृत करने में सदैव तत्पर हैं। इन्होंने अभी जल क्रीड़ा और बोट क्लब विकास हेतु राशि प्रदान कर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की इबारत लिखना प्रारम्भ की है। आगे और भी विकास कार्य हमें इनके नेतृत्व में देखने मिलेंगे और सागर पर्यटन गतिविधियों का मुख्य केंद्र होगा। उन्होंने कहा की गंगा आरती इस घाट पर होती है और सागर वासियों की इच्छा है की इस घाट का नाम नारी शक्ति का प्रतीक लोकमाता माँ अहिल्याबाई के नाम से हो। उन्होंने कहा की दूर दराज से आये रिश्ते नातेदारों और अन्य परिजनों मित्रों सहित शहर भर से हजारों महिलाएं और नारिशक्ति सहित श्रद्धालु सोमवती अमावस्या के पवित्र दिन आयोजित यह गंगा आरती अनुष्ठान करने के लिए आज शाम से ही झील के घाटों पर एकत्र हुए। सभी को इस सफल कार्यक्रम और संस्कृति विकास के इस आयोजन गंगा आरती में आने का अवसर निरंतर मिलता रहेगा।
निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा की नागरिकों को अपनी ऐतिहासिक धरोहरों से जोड़ने और स्वच्छ भारत मिशन व नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम आदि पर्यावरण संरक्षण हेतु संचालित अभियानों के प्रति जागरूक बनाते हुये नागरिकों को लाखा बंजारा झील जैसे अनमोल जलस्रोतों को साफ स्वच्छ रखने की प्रेरणा देने हेतु प्रारम्भ किया गया यह आयोजन आज सागर ही नहीं दूर दूर तक सागर की ख्याति फैला रहा है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिकों को जागरूक बनाने के इस अनूठे प्रयास के लिए नागरिकों सहित सभी ने नगर निगम और स्मार्ट सिटी द्वारा आयोजित गंगा आरती को सराहा है।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी ने एक आदर्श शासन व्यवस्था की नींव रखी थी। भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण देने के लिए उन्होंने पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक वृहद भारत को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के रूप में जोड़ने का काम किया! हमारे सागर की गौरव लाखा बंजारा झील और चकराघाट के तट पर स्थित शिवालय हमें लोकमाता की अथाह शिव भक्ति और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण के कार्यो का स्मरण कराते हैं जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने इसी स्थल पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा लगाने का आग्रह.मंत्री व विधायक से किया! गंगा आरती के पूर्व भाजपा नेता सुखदेव मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,विक्रम सोनी मनीष चौबे श्रीकांत जैन एवं कार्यकर्ताओं ने देवालयों में स्वच्छता अभियान चलाया











