
सागर कलेक्टर कार्यालय में अजीबो-गरीब मामला: पूजा की थाली लेकर पहुंचा किसान
मिठाई अगरबत्ती नारियल पूजा की थाली सजाकर किसान पहुंचा कलेक्टर कार्यालय बोला हे कलेक्टर भगवान अब तो सुन लो अर्जी हमाई
सागर कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार दोपहर जनसुनवाई में एक अजब नजारा देखने को मिला जब एक किसान किसान पूजा की थाली सजाकर पहुंचा जिसमें मिठाई नारियल अगरबत्ती फूल माला भी रखी हुई थी और यह थाली लेकर वह जनसुनवाई में कलेक्टर के यहां पहुंच गया और बोला अब तो सुन लो मेरी अर्जी मेरी 4.50 एकड़ जमीन राजस्व रिकॉर्ड से गायब हो गई है लेकिन मामले में सुनवाई नहीं की जा रही।
जानकारी के मुताबिक किसान का नाम अजीत सिंह ठाकुर है जो जैसीनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम सत्ताढाना का निवासी है अजीत सिंह ठाकुर से पूजा की थाली लेकर जनसुनवाई में आने का कारण पूछा तो उसने बताया ग्राम सत्ताढाना में मेरी 9 एकड़ जमीन में से 4.50 एकड़ जमीन सरकारी रिकॉर्ड से गायब हो गई हैं जिसकी बात मेने प्रकरण एसडीएम न्यायालय में लगाया तो मेरी जमीन मिल गई और मेरे पक्ष में एसडीएम कोर्ट से 26 अगस्त 2022 को आदेश आया लेकिन इस आदेश के विरुद्ध गांव के ही सूरज सिंह ने कलेक्टर के यहां अपील की जिसके बाद एसडीएम के आदेश को निरस्त कर मामला फिर से एसडीएम के यहां लंबित है लेकिन 2 साल बीत जाने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई
अजीत ने बताया वह कलेक्टर, एसडीएम कार्यालय में आवेदन देकर थक चुका हूं, और जिस तरह से भगवान की पूजा अर्चना कर उन्हें प्रसन्न किया जाता है इसी तरह में आज अधिकारियों को प्रसन्न करने के लिए फूल माला मिठाई प्रसादी लेकर आया हूं ताकि अधिकारी प्रसन्न होकर मेरे मामले कि जल्द सुनवाई कर दे।











