सी.सी.रोड बनने से नागरिकों को निर्बाध एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी–विधायक प्रदीप लारिया

SHARE:

सी.सी.रोड बनने से नागरिकों को निर्बाध एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी–विधायक लारिया

सागर/27.06.2025

नगर पालिका मकरोनिया में विकास कार्यों के संपादन होने से नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं में निरंतर इजाफा हो रहा है।

विकास की इस श्रृंखला में नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया एवं नपा अध्यक्ष में मिहीलाल ने नपा अंतर्गत वार्ड क्र.- 16, एमपीईबी, सर्किट हाउस के पीछे 8.62 लाख रु. की राशि से निर्मित होने वाले सीसी रोड का भूमिपूजन विधिवत पूजा अर्चना कर किया।

इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि उक्त रोड के बन जाने से वार्ड एवं स्थानीय नागरिकों को निर्बाध एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

वार्डवासियों ने उक्त सड़क निर्माण के लिए विधायक लारिया का धन्यवाद ज्ञापित कर हर्ष व्यक्त किया।

इस अवसर पर पाषर्दगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधिगण सहित सीएमओ मकरोनिया एवं नपा अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें