ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष मिशन से सकुशल लौटने पर भाजपा ने मनाई खुशियां जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने दी बधाई

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष मिशन से सकुशल लौटने पर भाजपा ने मनाई खुशियां जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने दी बधाई

सागर। नासा के एक्सिओम मिशन-4 पर गए ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष मिशन से सकुशल लौटने भाजपा संभागीय कार्यालय में खुशियां मनाई गई। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत माता के जयकारों का उद्घोष किया गया जिससे कार्यालय परिसर गूंज उठा।

इस दौरान जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने नया इतिहास रचा है यह हर भारतवासी के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की यह अद्वितीय उपलब्धि भारत ही नहीं बल्कि विश्व के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया,अंशुल परिहार, नितिन सोनी,मिश्री चंद गुप्ता,अभिमन्यु सोनी,पंकज भट्ट शिवा यादव,शालीन सिंह,दीपक दुबे,राहुल वैद्य सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंग। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी

Leave a Comment

Read More