नशा परिवार समाज को प्रभावित करता है नशे से दूर रहें –पुलिस महानिरीक्षक

नशा परिवार समाज को प्रभावित करता है नशे से दूर रहें –पुलिस महानिरीक्षक खन्ना

सागर।नशा परिवार एवं समाज को प्रभावित करता है हम सबको नशे से दूर रहना चाहिए। उक्त विचार पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार 15 जुलाई से 30 जुलाई तक नशे से दूरी है जरूरी अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा एक अभिशाप है इससे दूर रहना चाहिए क्योंकि नशे से न केवल परिवार समाज बल्कि पीढ़ियां बर्बाद हो जाती हैं और इस नशे से परिवार पर दुष्प्रभाव भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत पुलिस विभाग के साथ-साथ सभी अन्य विभागीय अधिकारी स्कूल कॉलेज सामाजिक संस्थाएं का सहयोग लेकर समन्वय के साथ जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस का विशेष जन जागरूकता अभियान नशे से दूरी है जरूरी सागर संभाग के सभी 6 जिलों में शुरू किया गया है और इसके लिए स्कूल कॉलेज से लेकर स्लिम एरिया एवं अन्य स्थान पर चलाया जाएगा।

Leave a Comment

Read More