नशे से दूरी है जरूरी — जेएनपीए सागर में पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

SHARE:


सागर पुलिस
दिनांक: 16/07/2025

“नशे से दूरी है जरूरी”—जेएनपीए सागर में पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक पूरे मध्यप्रदेश में नशे के विरुद्ध विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी (J.N.P.A.) सागर में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर प्रशिक्षणरत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

यह कार्यक्रम नगर पुलिस अधीक्षक सागर  ललित कश्यप के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें उपस्थित लगभग 100 अधिकारी-कर्मचारीगणों ने नशा न करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने हेतु सदैव जागरूक रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य यह संदेश देना था कि समाज की सुरक्षा और विकास के लिए पुलिस बल की भूमिका केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाना भी उनका उत्तरदायित्व है।

शपथ समारोह में उपस्थित सभी प्रशिक्षु अधिकारियों ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं नशा नहीं करेंगे और अपने कर्तव्य पालन के साथ-साथ समाज को भी नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

“नशे के विरुद्ध यह लड़ाई हर एक की जिम्मेदारी—पुलिस आपके साथ”

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें