श्री समर्थ सद्गुरु दादा गुरु जी के सानिंध्य में 18 जुलाई को आयोजित होगा खुरई का वृहद वृक्षारोपण अभियान

श्री समर्थ सद्गुरु दादा गुरु जी के सानिंध्य में 18 जुलाई को आयोजित होगा खुरई का वृहद वृक्षारोपण अभियान

सागर। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत खुरई विधानसभा क्षेत्र में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम माँ नर्मदा के कृपापात्र पूज्य श्री समर्थ सद्गुरु दादा गुरु के परम सानिंध्य में आयोजित होगा। 18 जुलाई को 11 बजे “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत खुरई के वायपास रोड स्थित मॉडल स्कूल खुरई में आयोजित कार्यक्रम में श्री दादा गुरु जी स्वयं शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि श्री समर्थ सद्गुरु दादा गुरु के नाम से प्रसिद्ध संत हैं जो नर्मदा नदी के संरक्षण और संवर्धन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पिछले कई वर्षों से अन्न का एक दाना भी ग्रहण नहीं किया है और केवल नर्मदा जल पर ही आश्रित हैं। उनकी साधना और जीवनशैली ने वैज्ञानिक समुदाय को भी हैरान कर दिया है। वे नर्मदा मिशन के संस्थापक और प्रकृति उपासक हैं। उन्होंने पिछले कई वर्षों से से अन्न का एक दाना भी ग्रहण नहीं किया है और केवल नर्मदा जल पर आश्रित हैं। उनका जीवन, प्रकृति और मां नर्मदा के प्रति समर्पण का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

कार्यक्रम के आयोजक पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने खुरई के वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत एक दिन में 50 हजार वृक्ष लगाए जाने के आयोजन को परम पूज्य संत श्री समर्थ सदगुरु दादा गुरु का सान्निध्य मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रकृति के परम उपासक, नर्मदा पुत्र की खुरई के माडल स्कूल में आयोजित वृक्षारोपण में उपस्थिति संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र के लिए परम सौभाग्य का विषय है। उन्होंने खुरई के सभी सम्माननीय नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पधारें और पूज्य श्री दादा गुरु की उपस्थिति में उनके आशीष वचनों को सुनने के साथ अपना भी एक वृक्ष लगाएं।

Leave a Comment

Read More