
सागर का नाम रोशन करने वाली बेटी का सेवादल ने किया स्वागत
हिमेजी जापान में आयोजित हुई एशिया अफ्रीका पेसिफिक अंतरराष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में सागर की बेटी आयुषी अग्रवाल ने 425 किलोग्राम वजन उठाकर देश को कांस्य पदक दिलाया।
विजेता बेटी के स्वदेश वापिस आने पर सागर शहर में स्वागत रैली का आयोजन हुआ जो रामबाग मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर बड़ा बाजार होते हुए तीनबत्ती पहुंची जहां सेवादल परिवार ने बेटी का भव्य स्वागत किया।भारत माता की जय,वंदे मातरम के नारों से पूरा क्षेत्र गौरवान्वित हो गया।
सेवादल परिवार से शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,लल्ला यादव,तरूण सैनी, अन्नू घोषी,पंकज सोनी,परख शुक्ला,अंकुर यादव आदि उपस्थित रहे
Post Views: 184











