एक पेड़ मां के नाम संकल्प अभियान के साथ खुरई विधानसभा में सम्पन्न

“एक पेड़ मां के नाम“ संकल्प अभियान के साथ खुरई विधानसभा में सम्पन्न

लक्ष्य से अधिक वृक्षारोपण हुआ

मालथौन/बरोदियाकलां। “एक पेड़ मां के नाम“ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को आमजन ने किसी पर्व की तरह मनाया। मालथौन एवं बरोदिया कलां मंडल में यह कार्यक्रम सुबह से ही शुरू हुआ जो शाम तक चला। युव नेता अविराज सिंह ने मालथौन क्षेत्र के शास. महाविद्यालय और बस स्टैण्ड परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर छात्र छात्राओं एवं स्कूली स्टॉफ के साथ वृक्षारोपण किया।

युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि आज प्रसन्नता हो रही है एक साथ अपनी विधानसभा में 50 हजार वृक्ष लगाकर हम पूरे देश में एक नया रिकॉर्ड स्थापित करने जा रहे हैं और आप सभी इस रिकॉर्ड का हिस्सा है। इसलिए सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं बहुत-बहुत बधाई देता हूं। वृक्ष सनातन संस्कृति का हिस्सा है और मुझे बोलते हुए प्रसन्नता हो रही है कि अपना हिंदू धर्म ऐसा धर्म है ऐसी संस्कृति है कि भारतीय संस्कृति में सब कुछ पूजनीय है, धरती, आकाश,नदियां, पशु पक्षी, वृक्ष पूजनीय है अपने भारत की संस्कृति में हम सब की पूजा करते हैं और हमारी भारतीय संस्कृति के आदर्श भारतीय संस्कृति के मार्गदर्शक भगवान श्री कृष्ण ने बोला था वृक्ष लगाना सबसे महान दान में से एक दान करना है भगवान श्री कृष्ण ने श्रीमद्भागवत गीता में बोला था कि मैं सभी वृक्षों में पीपल में भी वास करता हॅूं।

उन्हांंने का कि आप सभी युवाओं ने मिलकर इतनी बड़ी संख्या में आज इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देकर पुण्य का काम किया है। जब आप एक वृक्ष लगाते हैं तो आप चार लोगों को वायु प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं।

वृक्षों का संरक्षण करने से पर्यावरण संरक्षण होता है तापमान में नियंत्रण आता है वृक्षों से हम सभी, पशु पक्षी जीवित हैं और इसलिए हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि हम जो लाभ वृक्षों से ले सकते हैं उतना अवश्य लें। वृक्ष देश की अर्थव्यवस्था में भी एक महत्वपूर्ण योगदान देते हैं

रविंद्र नाथ टैगोर जी ने कहा था जो प्रकृति से प्यार करता है वह मनुष्य से भी प्यार करता है। मनुष्य अगर प्रकृति का नुकसान करता है वह अपने पैरों पर कुल्हाड़ी भी मारता है। बहुत सारे युवा साथी यहां पर उपस्थित है और हम सभी युवाओं को यह समझना होगा। हमारे यहां पर ऐसे बहुत सारे परिवारजन उपस्थित हैं आज उन्होंने वृक्ष लगाया है पर वृक्ष लगाने का लाभ उनको बहुत लंबे समय बाद दिखाई देगा

वर्ल्ड हेल्थ आर्गिनाइजेशन (डब्ल्यू एच ओ) ने बोला है कि विश्व की 90 प्रतिशत वायु प्रदूषित हो चुकी है। इसका उपाय है ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण आज के कार्यक्रम का यह भी लक्ष्य है कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुनिश्चित किया जाए आने वाली पीढ़ी का फ्यूचर सिक्योर किया जाए। रामायण में अंगद जी ने बोला किसी भी आदर्श राष्ट्र का निर्माण किसी भी आदर्श समाज का निर्माण उसकी अगली पीढ़ी करती है इसलिए हम सभी को यह मानना होगा कि अपनी विधानसभा को अपने प्रदेश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब हम सभी युवाओं की है और इसलिए मैंने एक बार हम सभी के अपने भूपेन्द्र भैया से पूछा था कि आपका विकास को लेकर विजन क्या है। आपके भूपेन्द्र भैया ने मुझे बतया था कि विकसित खुरई, स्वच्छ खुरई और स्वस्थ, खुरई का निर्माण करना चाहते है। मालथौन को नगर परिषद बनवाया जिससे मालथौन के कोने-कोने में सफाई हुई है, सड़कों का जाल बिछा है। जल संरक्षण की मैं बात कर रहा था आज अपनी विधानसभा में आज इतनी बड़ी सिंचाई परियोजना स्वीकृत हुई है यह सब आपके भूपेंद्र भैया के प्रयासों से ही संभव है। इसी के साथ निरंतर अपनी विधानसभा आगे बढ़ रही है। इसी वर्ष हम सभी ने मालथौन गौरव दिवस भी मनाया था।

उन्होंने कहा कि कल स्वच्छता सर्वेक्षण में अपनी विधानसभा की खुरई नगर पालिका ने प्रदेश में नंबर वन का स्थान और देश में सातवां स्थान प्राप्त किया। चुनाव में तो हम सभी नारे लगाते थे तरक्की और खुशहाली का हम फिर से कमल खिलाएंगे भूपेंद्र भैया के संग खुरई को नंबर एक बनाएंगे वह सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि अपने परिवार में किसी का भी जन्म दिवस अगर हो तो आप एक वृक्ष जरुर लगाईएगा, परिवार में किसी का विवाह हो चाहे बहन का विवाह हो, भाई का विवाह हो, चाहे आपका स्वयं का विवाह हो उसमें भी एम वृक्ष लगाये यह संकल्प हम सभी को इस मन से लेना है।

इस अवसर में उन्होंने संकल्प पत्र का वाचन कराया कि मैं संकल्प लेता हूँ कि मैं रोपे गये इन पौधों की देखभाल और सुरक्षा करके इन्हें एक वयस्क पेड़ बनाऊंगा, जल के विभिन्न स्त्रोतों को प्रदूषित और नष्ट नहीं होने दूंगा तथा उसका संवर्द्धन करूगां।

बरोदिया कलां भाजपा मंडल में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह बामौरा ने मंडल के प्रेमपुरा, बरोदिया कलां के हाईस्कूल एवं संजीवनी अस्पताल में पौधरोपण किया ,अशोक सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों, एवं आमजन के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बरोदियाकलां मंडल के ही मृगावली, ढ़डली ,मड़ावन पायक, मड़ावन गौरी, रोड़ा, मड़ैयामाफी, डवडेरा आदि गांव में पहुँचकर वृक्षारोपण किया। बांदरी मण्डल के अटाटीला, बांदरी शास. महाविद्यालय, रजौआ बालाजी मंदिर के पास, सागोनी, भरका बब्बा पिठौरिया एवं मुहली पिठौरिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्री सतेन्द्र सिंह, बामोरा, खुरई ग्रामीण मण्डल के भीलोन पंचायत, बरोदिया नौनगर खेल मैदान, महूनाजाट माता मंदिर के पास, खजरा हरचंद पंचायत भवन प्रांगण, हनौता बांध क्षेत्र के पास, श्री लखन सिंह बामोरा ने वृक्षारोपण किया।

भाजपा के धनौरा मंडल में श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में गढ़ौला जागीर पंचायत भवन धरमपुर बलोप, टपरा, रामपुर, धनौरा शासकीय हाईस्कूल प्रागंण में और गोलनी माध्यमिक शाला परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

वृहद वृक्षारोपण संकल्प कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, जनपद अध्यक्ष बलवीर सिंह राजपूत, मालथौन मंडल अध्यक्ष अरविंद लोधी, बादाम सिंह सिसोदिया, श्रीमती आशा जैन, श्रीमती मालती अहिरवार, रावराजा राजपूत, पुष्पेंद्र तोमर, राजेन्द्र लोधी, गोविन्द्र सिंह, आशीष पटैरिया, वीर सिंह यादव, योगेश जैन, जितेन्द्र सिंह सिसोदिया, सीमा राय, प्रिंसपल योगेन्द्र सिंह ठाकुर, बीईओ जीपी अहिरवार, बीआरसीसी विजय ठाकुर, सीमओ प्रभुशंकर खरे, संकुल प्राचार्य दिनेश कुमार गुप्ता सहित छात्र-छात्रायें, भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, शासकीय कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More