
विधायक लारिया ने किया आदिम जाति कन्या छात्रावास एवं जनजाति बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सागर/19.07.2025
नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया में शनिवार को बड़तूमा स्थित शासकीय अनु.जा. महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास सह सीनियर व जूनियर कन्या छात्रावास एवं सिरोंजा स्थित जनजातीय महाविद्यालय बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विधायक लारिया ने बड़तूमा कन्या छात्रावास में निवास कर रही छात्राओं से संवाद स्थापित कर भोजन, पानी की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं सुविधाओं का फीडबैक लिया। छात्रावास की सुविधाओं को लेकर भी मौजूद वार्डन श्रीमती स्वाति शांडिल्य से विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बड़तूमा कन्या छात्रावास में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली। विधायक लारिया ने कन्या छात्रावास में बच्चियों को खेल सामग्री प्रदान करने एवं बीमारियों से सुरक्षा हेतु, स्त्री स्वच्छता जागरूकता को दृष्टिगत रखते हुए सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने की बात की।
इसके पश्चात विधायक लारिया ने सिरोंजा स्थित जनजाति महाविद्यालय बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। जहां अव्यवस्थाऐं देखने को मिली। बालक छात्रावास में मीनू अनुसार भोजन वितरण नहीं हो रहा है। साफ सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इस पर विधायक लारिया ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। मौजूद वार्डन लखन अहिरवार को विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं, रखरखाव और भोजन आदि की स्थिति बेहतर करने को लेकर निर्देशित किया।











