राजनीति की भेंट चढ़ा विठ्ठल नगर वार्ड शमशान घाट – लक्ष्मीकांत राज

SHARE:

राजनीति की भेंट चढ़ा विठ्ठल नगर वार्ड शमशान घाट – लक्ष्मीकांत राज

सागर//सागर नगर निगम के वार्ड नंबर 16 स्थित शमशान घाट राजनीति की भेंट चढ़ा आप नेता लक्ष्मीकांत राज ने बताया कि सरकार द्वारा शमशान घाट के जीर्णोद्धार के लिए 90 लाख रुपए स्वीकृत किए थे। परंतु विठ्ठल नगर वार्ड पार्षद की न समझी और ठेकेदारी के विवाद के कारण वह राशि लेप्स होने की कगार पर पहुंच गई है।

विठ्ठल नगर वार्ड शमशान घाट में टीन शेड टूटे पड़े हैं, हैंडपंप एवं कुआं पर्याप्त व्यवस्था न होने से लोगों को पानी के लिए यहां वहां भटकना पड़ता है, बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त है, सड़क भी नहीं हैं कई लोगों द्वारा उक्त शमशान घाट की भूमि पर कब्जा कर लिया है।
सरकार और नगर निगम प्रशासन से अनुरोध है कि जल्द से जल्द शमशान घाट का निर्माण कराया जाए

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें