22 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को मोतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना मोतीनगर जिला सागर दिनांक 20/07/25

22 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को मोतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सागर, दिनांक 20 जुलाई 2025
पुलिस अधीक्षक  विकाश कुमार शाहवाल द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को स्थायी वारंटियों एवं फरार अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित कश्यप के मार्गदर्शन में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा 22 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी कर एक बड़ी सफलता प्राप्त की गई है।

थाना मोतीनगर, जिला सागर के अपराध क्रमांक 268/2003 धारा 406, 408 भादवि एवं प्रकरण क्रमांक 1020/2006 में आरोपी गोविंद सोनी पिता दुर्गा प्रसाद सोनी उम्र 40 वर्ष निवासी तड़ा मछरयाई, सागर के विरुद्ध माननीय न्यायालय सागर द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था।

आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था एवं गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना मोतीनगर की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को बड़ा बाजार, सागर से गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय सागर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

???? सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:

1️⃣ निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर
2️⃣ उप निरीक्षक गौरव गुप्ता
3️⃣ सहायक उप निरीक्षक राकेश भट्ट
4️⃣ प्रधान आरक्षक नदीम शेख
5️⃣ आरक्षक रोहित पाठक
6️⃣ आरक्षक विनय
7️⃣ आरक्षक अभय

मोतीनगर पुलिस की सजगता, टीमवर्क एवं अथक प्रयासों से वर्षों से फरार स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी संभव हो सकी, जिसके लिए पूरी टीम प्रशंसा की पात्र है।

Leave a Comment

Read More