थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा हत्या का खुलासा — आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिला – सागर
दिनांक – 25.08.2025

थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा हत्या का खुलासा — आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 22.08.2025 को थाना गोपालगंज पर नाखरे गली निवासी नारायण सिंह ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी साधना ठाकुर की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गई है तथा घर से सोने–चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम चोरी हो गई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक सागर  विकाश कुमार शाहवाल द्वारा गंभीर अपराध की त्वरित एवं प्रभावी जांच करने हेतु संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए।
इन निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर  लोकेश कुमार सिंहा एवं नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना गोपालगंज पुलिस ने हत्या जैसे जघन्य अपराध का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का विवरण

फरियादी ने संदेह अपने पुत्र अजय सिंह ठाकुर पर व्यक्त किया था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। गठित टीम ने निरंतर अथक प्रयास करते हुए सीसीटीवी फुटेज, सायबर सेल एवं तकनीकी साक्ष्यों का सूक्ष्म विश्लेषण कर आरोपी तक पहुँची।

पुलिस द्वारा की गई सतत् कार्यवाही में आरोपी अजय सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने दोस्त राहुल उर्फ देव यादव पिता रमेश चन्द्र यादव निवासी देवास (म.प्र.) के साथ मिलकर अपनी सौतेली मां की हत्या की योजना बनाई थी।
दिनांक 22.08.2025 को दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया और सोने–चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम लेकर सागर से फरार हो गए।
पुलिस ने आरोपियों से चोरी गया सामान एवं नगदी बरामद कर लिया है।

यह सफलता थाना गोपालगंज पुलिस की सतर्कता, तकनीकी दक्षता एवं निरंतर मेहनत का परिणाम है। विशेष रूप से थाना प्रभारी गोपालगंज निरीक्षक राजेन्द्र सिंह कुशवाहा की भूमिका सराहनीय रही, जिन्होंने पूरी टीम का नेतृत्व करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की।

पुलिस टीम का योगदान

इस कार्यवाही में –

निरीक्षक मनीष सिंघल (थाना प्रभारी कोतवाली)

सउनि डी.एस.

सउनि रमेश बंसल

प्र.आर. अयूब खान

प्र.आर. अनिल प्रभाकर

प्र.आर. दीपक व्यास

प्र.आर. जयसिंह

प्र.आर. सौरभ रैकवार (सायबर सेल)

आर. हेमेन्द (सायबर सेल)

आर. अंकित तिवारी

आर. रणवीर सिंह

आर अंकित हरदा

आर. दशरथ मालवीय

आर. प्रशांत पंछी

आर. पंकज यादव

का सराहनीय योगदान रहा।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें