विश्वकर्मा समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह मकरोनिया मेे आयोजित हुआ

SHARE:

विश्वकर्मा समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह मकरोनिया मेे आयोजित हुआ
सागर। विश्वकर्मा समाज का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह नरयावली विधानसभा क्षेत्र के गणेश सिटी एंजौरा मैरिज गार्डन मकरोनिया में आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने शामिल होकर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया एवं विधानसभा क्षेत्र के रजाखेड़ी मकरोनिया मेे विश्वकर्मा समाज की धर्मशाला एवं मंदिर निर्माण हेतु 11 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित किया।एवं विश्वकर्मा समाज के युवा मंडल महिला मंडल एवं आयोजकों को बधाई शुभकामनाए दी एवं विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नरयावली विधायक से 17 सितंबर को सम्पूर्ण जिले मेे एक दिन का स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग की।कार्यक्रम का कुशल संचालन विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के सदस्य एड. विनोद विश्वकर्मा बहेरिया ने किया इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार ,जिला उपाध्यक्ष चैनसिंह ठाकुर , बंटी राठौर, राजकिशोर उदेनिया ,पार्षद बलवंत सिंह जी एवं विवेक सक्सेना सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता बंधु युवा मंडल महिला मंडल वरिष्ठ समाजसेवी मातृशक्ति उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें