
सेवा और संपर्क संगठन को मजबूत करने की सबसे बड़ी शक्ति है–विधायक प्रदीप लारिया
( सेवा पखवाड़ा अभियान की वृहद तैयारी को लेकर मकरोनिया नगर मंडल की बैठक संपन्न)
सागर/12.09.2025
नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया के मार्गदर्शन में शुक्रवार को विधायक कार्यालय में मकरोनिया नगर मंडल की आयोजित कार्यशाला में आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन से 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी के जन्म जयंती तक सेवा पखवाड़ा, हर घर संपर्क अभियान और विभिन्न सेवा प्रकल्प के आयोजन की तैयारी और कार्य विभाजन को लेकर बैठक आहूत की गई।
इस अवसर पर विधायक लारिया ने कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा विस्तार से समझाई। उन्होंने कहा कि सेवा और संपर्क, संगठन को मजबूत करने की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने उपस्थित मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति से आह्वान किया कि वे अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। भाजपा कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि वे सेवा को सर्वोपरि रखें।
विधायक श्री लारिया ने सेवा पखवाड़ा दिवसों में स्वास्थ्य शिविर के आयोजन, प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता अभियान, पार्कों में एक पेड़ मां के नाम, एक पेड़ बगिया के नाम के तहत पौधारोपण, 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती अवसर पर प्रत्येक वार्ड में सेवा प्रकल्प कार्यक्रम आयोजित करने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन पर आधारित वृत चित्र प्रदर्शन में सम्मिलित होकर सहभागिता का अनुरोध किया।
इस दौरान विधायक लारिया ने हर घर स्वच्छता एवं हर घर स्वदेशी अभियान की शपथ दिलाकर संकल्प को दोहराया।











