
500 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
मंत्री राजपूत का सभी समाजों ने फलों से तुलादान कर किया नागरिक अभिनंदन
सागर दिनाक 04 अक्टूबर 2025। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में पिछले दिनों मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा क्षेत्र के लिए 500 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी गई जिसको लेकर सभी समाजों द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का फलों से तुलादान कर नागरिक अभिनंदन किया गया।
क्षेत्र वासियों ने कहा कि जैसीनगर एक पिछड़ा हुआ क्षेत्र था । जिसके विकास के लिए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा लगातार प्रयास किए गए जिसका परिणाम है कि अब जैसीनगर में यह विकास कार्य दिखने लगे हैं कभी ग्रामीण क्षेत्र में आने वाला जैसीनगर अब पक्की सड़कों,बस स्टैंड, महाविद्यालय ,स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र आदि से विकसित हो गया है ।
मुख्यमंत्री की घोषणाओं से इन विकास कार्यों में और रफ्तार आएगी क्षेत्र का चहुओर विकास हो रहा है मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की जैसीनगर को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान करने की घोषणा तथा जैसीनगर में कन्या हाई सेकंडरी विद्यालय की स्वीकृति, 35 करोड़ की सीएम राईज स्कूल, 60 करोड़ के तोड़ा-मसुरहाई-जैसीनगर मार्ग, बेबस नदी मध्यम सिंचाई परियोजना की स्वीकृति, स्वास्थ्य केंद्र भवन एवं सिविल अस्पताल की स्वीकृति, महाविद्यालय में प्रयोगशाला एवं बाउंड्री वॉल कार्य सहित महाविद्यालय भवन हेतु राशि की स्वीकृति जैसी नगर में शासकीय विद्यालय में कला एवं विज्ञान पाठ्यक्रम अध्ययन प्रारंभ करने की स्वीकृति जैसी 500 करोड़ की विकास कार्य योजना की घोषणाओं से क्षेत्रवासियों तथा सभी समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है आने वाले समय में जैसीनगर क्षेत्र विकास कार्यों में एक मॉडल विकसित क्षेत्र बनकर सामने आएगा जो विकास कार्यों के लिए जाना जाएगा मंत्री श्री राजपूत ने सभी क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि आपके विकास कार्यों के लिए मैं और प्रदेश भाजपा सरकार दृढ़ संकल्पित है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास हमारा मूल मंत्र है आप सबके आशीर्वाद से इसी तरह के विकास कार्य निरंतर चलते रहेंगे। जेसी नगर में सभी समाज के लोगों द्वारा मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का भव्य स्वागत व नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के मंडल अध्यक्ष ,पदाधिकारी ,क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे जिन्होंने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के अथक प्रयासों से क्षेत्र के लिए मिली विकास की सौगात के लिए आभार व्यक्त किया।











