
विज्ञप्ति
ओर से – अध्यक्ष जिला शहर कांग्रेस कमेटी
दिनांक – 05/10/2025
बाबा साहब का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं, विशेष जांच दल बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन
सप्ताह में दो बार बाबा साहब की प्रतिभाओं पर हमला कोई राजनीतिक साजिश तो नहीं – कांग्रेस
सागर । बीते एक सप्ताह में जिले के दो अलग अलग स्थानों पर महान हुतात्मा संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने की घटनाओं के सामने आने के बाद जिले भर में रोष व्याप्त है, विधानसभा सुरखी के जैसीनगर में मुख्यमंत्री के आगमन के ठीक बाद बाबा साहब की प्रतिमा को तोड़े जाने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि अब बीती रात खुरई विधानसभा की बांदरी में भी मूर्ति के तोड़े जाने की खबर सामाजिक विरोध के साथ अब सियासी भी हो गई है,
मामले में उक्त घटनाओं पर सागर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाना कैंट पहुंचकर सागर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर विशेष जांच दल गठित करने की मांग के साथ, जिले भर में बाबा साहब की मूर्ति स्थलों पर चौंकसी हेतु, शासकीय अमला व पुलिस ख़ुफ़िया तंत्र को सक्रिय करने की मांग भी रखी हैं मामले में अब तक हुई जांच से असंतुष्टता जताते हुए ज्ञापन में यह भी अंदेशा जताया गया की यह दोनों घटनाएं कहीं राजनीतिक साजिश के तहत हो सकती है क्योंकि घटनाएं ऐसे क्षेत्र में हुई है जहां भाजपा के ही विधायक हैं और जिनके बीच आपसी खींचतान चल रही है
मामले में कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने मीडिया से कहा की वर्तमान मंत्री व पूर्व मंत्री की विधानसभा क्षेत्रों में बाबा साहब की प्रतिमाओं पर हो रहे हमले से यह स्पष्ट है कि भाजपा देश के महापुरुषों की प्रतिमाओं की भी रक्षा नहीं कर पा रही है, जिले में कानून व्यवस्था लगातार लचर हैं जिससे अपराधी और असामाजिक तत्वों को हौसले बुलंद है,
युवा कांग्रेस नेता निखिल चौकसे ने कहा की इस तरह की घटनाओं से बहुजन विचार को आघात पहुंचा है जिससे मामला संवेदनशील हो जाता है, सिलसिले बार तरीके से बाबा साहब की प्रतिमाओं को खंडित किया जाना, घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरों का बंद होना, घटना का मुख्य कारण अब तक स्पष्ट न होना तथा और भी कई तथ्य किसी राजनीतिक साजिश की ओर इशारा कर रहें है, पुलिस को संवेदनशीलता, और गंभीरता से तीव्र कार्यवाही करनी चाहिए ।
इस मौके पर युवा कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष राहुल चौबे ने कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु सैकड़ों कांग्रेसजनों का आभार माना
कार्यक्रम में मुख्य रूप अमित रामजी दुबे प्रदीप गुप्ता सिंटू कटारे नीरज मखारिया रमाकांत यादव संतोष प्रजापति शरद पुरोहित गुरमीत इल्ले शैलेंद्र तोमर अवधेश तोमर जितेंद्र चौधरी कमलेश तिवारी सागर साहू निलेश अहिरवार भैया और पटेल श्री दास रैकवार हेमराज रजक गंगा राम अहिरवार शरद पुरोहित रोहित मंडले वीरेंद्र महावते नितिन पचौरी चंदन सुहाने हेमराज रजक गोपाल प्रजापति धर्मेंद्र चौधरी शेरू भाई जान निखिल जैन नितिन पचौरी अजय सिंह राजपूत अरविंद सिंह ठाकुर दीपचंद जाटव शीनू वाल्मीकि अलीम ताजू खान पवन जाटव दीनदयाल तिवारी से ………….……………………………………. एवं अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
महेश जाटव
जिला अध्यक्ष
शहर कांग्रेस कमेटी सागर











