विधायक प्रदीप लारिया ने खराब हुई फसल का सर्वे कराने एवं आगामी बुआई के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने कलेक्टर से की चर्चा

विधायक लारिया ने खराब हुई फसल का सर्वे कराने एवं आगामी बुआई के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने कलेक्टर से की चर्चा

सागर/05.10.2025

नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया के नरयावली प्रवास के दौरान क्षेत्रीय किसानों ने भाजपा किसान मोर्चा के माध्यम से मुलाकात कर अवगत कराया कि सभी ग्रामों की फसलें अधिक वर्षा के कारण पूरी तरह नष्ट हो गई है। किसानों ने अतिशीघ्र सर्वे कराकर बीमा,मुआवजा राशि दिलाये जाने और आगामी फसल की बुआई को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

विधायक  लारिया ने किसानों की संवेदनाओं को महसूस करते हुए कलेक्टर सागर से तत्काल दूरभाष पर चर्चा की कि क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का त्वरित सर्वे कराया जाए ताकि नुकसान का आकलन हो सके और किसानों को समय पर आर्थिक मदद मिल सके। विधायक श्री लारिया ने इस संबंध में पत्र भी लिखा और आगामी सीजन की बुआई के लिए पर्याप्त खाद उपलब्धता के लिए आवश्यक कार्यवाही कराने कहा।

विधायक लारिया ने किसानों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ है और किसानों को किसी तरह का नुकसान नहीं होने देंगे।

Leave a Comment

Read More