मतदाताओं के घर-घर बीएलओ 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक सर्वे का कार्य करेगें

मतदाताओं के घर-घर बीएलओ 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक सर्वे का कार्य करेगें

गणना पत्रक भरते समय मतदाता से किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज नही लिया जाए, जिला सहित समस्त अनुविभाग स्तर पर कंट्रोल रूम हेल्प डेस्क स्थापित करें

–कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी

सागर 31 अक्टूबर 2025
समस्त संबंधित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए कार्य करें एवं यह स्पष्ट रहे कि गणना पत्रक भरते समय मतदाता से किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज नही लिया जाएगा जिला सहित समस्त अनुविभाग स्तर पर कंट्रोल रूम हेल्प डेस्क स्थापित करें। उक्त निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  संदीप जी आर ने जिले के समस्त निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों जिनमें अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अविनाश रावत, नगर निगम कमिश्नर  राजकुमार खत्री, एसडीएम तहसीलदार नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित दिशा-निर्देश देते हुए दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि गणना पत्रक भरते समय मतदाता से किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज नही लिया जाएगा। भरा हुआ गणना पत्रक मतदाता के तथा बीएलओ के हस्ताक्षर प्राप्त गणना पत्रक एक मतदाता के पास तथा दूसरा पत्रक बीएलओ के पास रहेगा। जिला सहित समस्त अनुविभाग स्तर पर कंट्रोल रूम हेल्प डेस्क स्थापित करें।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  संदीप जी आर ने निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के कार्य को अधिकारीगण गंभीरता से लें और काम में लापरवाही नहीं बरती जाए। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की कार्यवाही के संबंध में जिले में व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए। बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक सर्वे का कार्य करेंगे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी आर ने निर्देश दिए है कि आयोग के निर्देशों का समयसीमा में कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करे। उन्होंने ने बताया कि प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 9 दिसम्बर को होगा और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी को किया जाएगा। दावे और आपति प्राप्त करने की तिथि 9 दिसम्बर से 8 जनवरी तक रहेगी। दावे एवं आपत्तियों का निराकरण 9 दिसम्बर से 31 जनवरी तक किया जाएगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  संदीप जी आर ने निर्देश दिए है कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशानुरुप निर्देशों को अक्षरश-निर्धारित समयावधि में काम पूरा किया जाए। आयोग द्वारा दिए गए समस्त कार्य समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

Leave a Comment

Read More