जी राम जी योजना से बदलेगी गांवों की तस्वीर, हर ग्राम पंचायत लिखेगी विकास की नई कहानी: हीरा सिंह राजपूत


जी राम जी योजना से बदलेगी गांवों की तस्वीर, हर ग्राम पंचायत लिखेगी विकास की नई कहानी: हीरा सिंह राजपूत
जैसीनगर में जी राम जी योजना का भव्य शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया योजना को ग्रामीण विकास की नई दिशा
सागर,दिनांक 02 जुलाई 2026। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी श्जी राम जी योजनाश् का सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए योजना की विस्तृत जानकारी दी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान का लाइव प्रसारण क्षेत्र वासियों के साथ देखा चर्चा की और इसे ग्रामीण विकास, जनभागीदारी तथा रोजगार सृजन की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में जी राम जी योजना लागू की गई है, जिससे प्रत्येक गांव अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों का चयन स्वयं कर सकेगा।
उन्होंने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत लगातार क्षेत्र के गांवों में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से सुरखी विधानसभा विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है और जी राम जी योजना इस विकास यात्रा को और अधिक गति प्रदान करेगी।
ग्राम सभा तय करेगी विकास की प्राथमिकताएं
अपने उद्बोधन में हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि अब गांवों का विकास ऊपर से थोपे गए निर्णयों के आधार पर नहीं, बल्कि ग्राम सभा की सहमति और ग्रामीणों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुसार होगा। गांव के लोग स्वयं तय करेंगे कि उनके गांव में सड़क, नाली, तालाब, सामुदायिक भवन, खेल मैदान, जल संरक्षण, वृक्षारोपण या अन्य कौन-सा कार्य पहले होना चाहिए। ग्राम सभा के प्रस्ताव के आधार पर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जब विकास की योजना गांव का प्रत्येक नागरिक मिलकर बनाएगा, तब योजनाएं अधिक प्रभावी होंगी और उनका लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचेगा।
मनरेगा की कमियों को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम

हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि पूर्व में मनरेगा के अंतर्गत अनेक विसंगतियां थी, कई स्थानों पर व्यावहारिक कठिनाइयां भी सामने आईं। कई बार वास्तविक जरूरतों के अनुरूप कार्यों का चयन नहीं हो पाता था, प्रक्रियाएं लंबी होने से कार्यों में देरी होती थी तथा कई गांवों में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों को अपेक्षित प्राथमिकता नहीं मिल पाती थी। उन्होंने कहा कि जी राम जी योजना इन चुनौतियों को दूर करते हुए ग्राम स्तर पर जनभागीदारी को मजबूत बनाएगी, जिससे विकास कार्य अधिक पारदर्शी, उपयोगी और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप होंगे।
रोजगार के साथ गांवों की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती
उन्होंने कहा कि जी राम जी योजना केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी। गांवों में अधिक से अधिक निर्माण और विकास कार्य होने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, पलायन में कमी आएगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं के विकास से गांव आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेंगे।
मोदी और मोहन सरकार की जनकल्याणकारी सोच का परिणाम
हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में गांव, गरीब, किसान और श्रमिक के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में इन योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए ग्रामीण विकास को नई गति दे रहे हैं। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि विकास की रोशनी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और हर गांव आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बने।
उन्होंने कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के नेतृत्व में सुरखी विधानसभा लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है। क्षेत्र में सड़क, पुल, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, धार्मिक एवं सामाजिक अधोसंरचना सहित अनेक विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं, जिससे जनता का जीवन स्तर लगातार बेहतर हो रहा है।
हर गांव स्वयं लिखेगा अपने विकास की कहानी
अपने संबोधन के अंत में हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि जी राम जी योजना केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण स्वाभिमान, जनभागीदारी और आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण का अभियान है। आने वाले समय में प्रत्येक ग्राम पंचायत अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप विकास की नई इबारत लिखेगी और मध्य प्रदेश ग्रामीण विकास के क्षेत्र में पूरे देश के लिए एक आदर्श मॉडल बनकर उभरेगी। इस अवसर पर रामबाबू सिह जनपद अध्यक्ष, श्रीमति शारदा खटीक जिला सदस्य, श्रीमति ऊषा प्रमोद पटेल जिला सदस्य,साहव सिह सेमरा अंत्योदय कमेटी अध्यक्ष, हरनाम सिंह सेमरा, धीरज सिह औरिया, रामअवतार सिह खमखुआ, जनपद सदस्य प्रियंकर तिवारी, मुन्ना पांडे, नंदलाल चढ़ार सनिल सिह सेमा ढाना प्रशांत बिह सुरेन्द बुन्देला रामराज औरिया, पप्पू दुवे सूखा, श्रीमति क्रांति पटेल महिला मोर्च मंडल अध्यक्ष, तुलसीराम घोषी, छोटू विश्वकर्मा, विक्की जोशी सहित सरपंच जिला जनपद के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Comment

Read More