सागर कलेक्टर के आदेश की अवहेलना: देवरी नगरपालिका प्रशासन ने छोटे दुकानदारों से अवैध शुल्क बसूली की

सागर कलेक्टर के आदेश की देवरी नगरपालिका प्रशासन ने उड़ाई खुलेआम धज्जिया

दीपावली एवं ग्यारह पर्व पर रेहड़ी पटरी पर बैठे छोटे छोटे दुकानदारो से बाजार बैठकी के नाम पर नगरपालिका दुबारा की गईं अवैध शुल्क बसूली

देवरी- मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार सागर जिले के कलेक्टर संदीप जी आर दुबारा एक आदेश जारी किया था जिसमे बताया गया था कि दीपावली एवं ग्यारह पर्व के अवसर पर रेहड़ी पटरी पर अस्थायी रूप से व्यवसाय करने वाले पथ पर विक्रय करने वाले छोटे-छोटे व्यवसायी, स्थानीय/ग्रामीण करीगरों एवं गरीब महिलाओं द्वारा संचालित स्व-सहायता समूहों द्वारा साम्रगी विक्रय किये जाने पर बाजार बैठकी/शुल्क से मुक्त किया जाएगाकिसी भी छोटे दुकान दारों से कोई शुल्क नहीं नहीं लिए जाएगा मगर सागर कलेक्टर के आदेश कि देवरी नगरपालिका परिषद के सीएमओ व राजस्व अधिकारी ने खुलेआम धज्जिया उड़ाते हुए मनमानी कर दीपावली व ग्यारह पर्व पर भी रेहड़ी पटरी पर अस्थायी छोटे दुकानदारों से भी अवैध पैसे बसूले गये जो शासन के नियम विरुद्ध है अब देखना यह है कि कलेक्टर महोदय के आदेश कि अवहेलना करने पर क्या नगरपालिका परिषद के अधिकारी पर कार्यवाही होंगी या पुरे मामले को नजर अंदाज कर दिया जाएगाइस संबध मै पटेल वार्ड पार्षद त्रिवेंद्र जाट को जैसे ही जानकारी मिली कि दीपावली पर्व पर छोटे दुकान दारों से अवैध रूप से शुल्क ली जा रही है तो उनके दुबारा पुरे मामले मै सागर कलेक्टर एवं एस डी एम महोदय को पत्र भेजकर शिकायत कर अवगत कराया गया मगर नगरपालिका प्रशासन शिकायत के बाद भी नहीं माना और आज दिन शनिवार ग्यारह पर्व पर भी सहजपुर तिराहा से लेकर सिविल लाइन तक सड़क पर दोनों तरफ बैठे छोटे दुकानदारों अवैध रुप से बाजार बैठकी शुल्क ली गईं

बाईट -त्रिवेंद्र जाट पार्षद पटेल वार्ड

Leave a Comment

Read More