
नारी शक्ति के सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना : डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े सांसद एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा सागर ने किया महिला सम्मेलन — विधायक शैलेंद्र कुमार जैन बोले, “नारी शक्ति ही स्वदेशी भारत की सबसे बड़ी ताकत”
सागर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला सागर द्वारा सिविल लाइंस स्थित परिसर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत एक भव्य महिला सम्मेलन का आयोजन दो सत्रों में किया गया।
जिसके प्रथम सत्र में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं द्वतीय सत्र में सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े मुख्य वक्ता रहीं।
आयोजन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने की। आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला संयोजक निकेश गुप्ता ने स्वागत उदबोधन दिया।
महिला सम्मेलन के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि “नारी शक्ति हमारी अर्थव्यवस्था का आधार है। हमारे घरों में मातृ शक्ति ही यह तय करती हैं कि घर में कौन सा समान होगा । स्वदेशी भारत की दिशा में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।” उन्होंने कहा कि हमें सोशल मीडिया से लेकर दैनिक जीवन तक स्वदेशी उत्पादों और ऐप्स को अपनाने की आदत डालनी होगी। यदि सभी एकजुट होकर स्वदेशी के इस संकल्प को जीवन में उतार लें, तो भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता।
द्वतीय सत्र को सम्बोधित करते हुए सांसद डॉ.लता गुड्डू वानखेड़े ने कहा कि जब हमारे देश की नारी शक्ति सशक्त होगी तभी विकसित भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सकेगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, जिसका आधार आत्मनिर्भर भारत है। आत्मनिर्भर भारत का अर्थ है—स्वदेशी को बढ़ावा देकर अपने देश में नए-नए उत्पादों का निर्माण करना,सांसद गुड्डू वानखेड़े ने कहा कि इस अभियान में देश की नारी शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें अब तक एक करोड़ 40 लाख बहनें इस उपलब्धि तक पहुंच चुकी हैं। उन्होंने बताया कि सरपंच रहते हुए उन्होंने ग्राम पंचायत की उन महिलाओं को प्रेरित किया जो घर की चारदीवारी तक सीमित थीं, और उन्हें स्व-सहायता समूहों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया। उन्होंने कहा कि यदि महिला दृढ़ विश्वास और संकल्प के साथ आगे बढ़े तो कोई शक्ति उसे रोक नहीं सकती। नारी शक्ति के इस आत्मविश्वास से ही विकसित भारत का सपना 2047 तक साकार होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारत केवल एक राष्ट्र नहीं बल्कि एक विचार बन चुका है। भारत की आधी से अधिक आबादी युवा है और युवा किसी भी देश की तस्वीर बदलने की सबसे बड़ी ताकत होते हैं।
कार्यक्रम में श्रीमती प्रतिभा तिवारी ने मातृ शक्ति की आत्मनिर्भरता पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव ने किया तथा नेहा जैन ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सह संयोजक मनीष चौबे एवं कविता लारिया भी उपस्थित रही
इस अवसर पर श्रीमती सविता जिनेश साहू, श्रीमती प्रतिभा रामेश्वर चौबे, सुश्री मेघा दुबे, याकृति जड़िया, कविता लारिया, जयंती सिंह, स्नेहलता साहू, सुनीता रैकवार, दिशा सहारे, सुषमा यादव, प्रमिला मौर्य, मंजुश्री चौरसिया, ममता सिंह, साक्षी समैया, दीपिका मालवीय, सविता साहू, आशा तिवारी सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रहीं।उक्त जानकरी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।











