
थाना केंट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 16 आरोपी पकड़े, ₹7,010 नगद व ताश की गड्डियां जब्त
सागर। जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना केंट पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर जुआ खेलते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान ₹7,010 नगद राशि एवं 52 पत्तों की 02 ताश गड्डियां जब्त की गईं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई। सूचना के आधार पर गठित टीम ने क्षेत्र में दबिश देकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। सभी के विरुद्ध मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन से भी अपील की गई है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।











