दो बूंद जिंदगी की: विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक, जनभागीदारी का किया आह्वान

दो बूंद जिंदगी की: विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक, जनभागीदारी का किया आह्वान

सागर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत सागर विधायक  शैलेन्द्र कुमार जैन ने आज विधानसभा क्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह वार्ड स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक-16 पहुंचकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक खुराक पिलाई तथा उनके स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर विधायक  जैन ने कहा कि “पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी उपाय समय पर पोलियो की खुराक पिलाना है। सरकार द्वारा चलाया जा रहा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान प्रत्येक बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य का अभियान है। समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने आसपास के सभी 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलवाए। जब तक अंतिम बच्चा भी पोलियो की खुराक प्राप्त नहीं कर लेता, तब तक हमारा प्रयास निरंतर जारी रहना चाहिए। जनसहभागिता और जागरूकता के माध्यम से ही हम पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को सदैव बरकरार रख सकते हैं।”

उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि “दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा पोलियो की जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रहे।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिलकर बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोलियो मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान सुनील गोस्वामी, प्रभात चतुर्वेदी, गरीबदास जाटव, अनीता अहिरवार, कल्याण सिंह अहिरवार, राहुल जाटव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रतिभा जाटव, आशा कार्यकर्ता मीना कुमारी, सहायिका आयुषी जाटव सहित बड़ी संख्या में बच्चे, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More