
देवरी नगर में जगह जगह काटी जा रही खुलेआम जुआ सट्टा की पर्ची
देवरी नगर के कई परिवारजुआ से हुए बर्बाद, पुलिस प्रशासन बनी मोन
देवरी – मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री ब पुलिस विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जिस प्रकार से अवैध जुआ सट्टा खिलाने बालो के खिलाफ व अवैध शराब बिक्री करने बालो के खिलाफ सख्त रुक अपना कर कड़े निर्देश दे रही है व ऐसे सातिर बदमाशों अपराधीयों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश हर थानों में दिए गए हैं जिसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा हर महीने कार्यवाही को लेकर मुहिम भी चलाई जाती है जिससे अपराध कम हो सके मगर सरकार एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का देवरी नगर में खुलेआम उल्लंघन होता नजर आ रहा है वर्तमान समय में जिले भर मे देवरी नगर जुआ सट्टा में नंबर वन पर पहुंच चुका है सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पता चल रहा है की देवरी नगर में जुआ सट्टा का खेल करीब प्रतिदिन 10 से 20 लाख से ज्यादा का होता है नगर के 15 वार्डों में जुआ सट्टा के कारण कई गरीब परिवार बर्बाद हो चुके हैं जुआ सट्टा खेलने वालों की स्थितियां होती है कि वह अपने परिवार में विवाद करते हैं और अपराध को अंजाम देते हैं नगर में जगह-जगह खुलेआम सट्टा की पर्ची काटते हुए व्यापार चलाया जा रहा है मगर देवरी पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नजर नहीं आ रही जानकारी से प्राप्त हुआ है कि पुलिस प्रशासन इसलिए कार्रवाई नहीं करता क्योंकि यह अवैध जुआ सट्टा खिलाने वाले पुलिस से साठ गांठ करके ही सट्टा खिला रहे हैं नगर के लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन को सट्टा खिलाने वालों के बारे में जानकारी भी दी जाती है तो वह पुलिस विभाग के अधिकारी सट्टा खिलाने वालों को ही अवगत करा देते हैं ब थाने के सिपाही जिनकी सट्टा खिलाने वालों से साठ गांठ होती है वह कार्रवाई होने के पहले ही उनको अवगत करा देते हैं वर्तमान समय में नगर के गांधी वार्ड संजय नगर अंबेडकर वार्ड बाजार वार्ड शास्त्री वार्ड खण्डेराव वार्ड झुंकू वार्ड सुभाष वार्ड जबाहर वार्ड कोसलकिशोर वार्ड सुखचैन वार्ड पृथ्वी वार्ड आदि अन्य वार्डों में भी खुलेआम जगह-जगह जुआ सट्टा की पर्ची काटी जा रही है मगर ऐसा क्या है की देवरी पुलिस प्रशासन को इन स्थानों के बारे में जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जाती न हीं जुआ सट्टा खिलाने वालों पर कोई कानूनी कार्रवाई की जाती है वर्तमान समय मे जुआ सट्टा के कारण नगर के सैकड़ो परिवार बर्बाद हो रहे हैं विगत समय पहले अवैध जुआ सट्टा को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा भी यह मामला उठाया गया था मगर सत्ता धारी भाजपा सरकार के मंडल अध्यक्ष होने के बावजूद भी पुलिस प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया ना ही अपराधियों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई की गई l
इनका कहना है –
देवरी नगर मे अवैध सट्टा जुआ खिलाने की आपसे जानकारी मिली है सागर एस.पी. को निर्देश देता हूँ तुरंत कार्यवाही कराई जायेगी l
(मिथलेश कुमार शुक्ला आई जी सागर)










