विनायका पुलिस की सख्त कार्रवाई: घर में घुसकर मारपीट करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय से भेजे गए जेल


थाना विनायका, जिला सागर
दिनांक: 21/04/2026

विनायका पुलिस की सख्त कार्रवाई: घर में घुसकर मारपीट करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय से भेजे गए जेल

सागर: पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार उइके के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री प्रदीप वाल्मीकि के पर्यवेक्षण में थाना विनायका पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गंभीर प्रकरण में संलिप्त 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है।

घटनाक्रम का विवरण
दिनांक 26.02.2026 को फरियादी बाबू पिता बहाली लोधी (उम्र 38 वर्ष), निवासी ग्राम डिलौना, द्वारा थाना विनायका में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसी रात आरोपीगण—
आनंद उर्फ अनंत लोधी, हाकम लोधी, धर्मराज लोधी, मुकुंदी लोधी, पहाड़ सिंह लोधी एवं देवी सिंह लोधी (सभी निवासी ग्राम डिलौना) ने एकराय होकर फरियादी के घर में घुसकर उसके एवं उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की।
उक्त रिपोर्ट पर थाना विनायका में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 331(6), 115(2), 118(1), 296(ए), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 06 आरोपियों को दिनांक 21.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय बंडा में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपियों को जेल भेजा गया। प्रकरण की विवेचना जारी है।

सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में का.प्र.आर. 189 बादल यादव, का.प्र.आर. 769 जयपाल सिंह घोष, आरक्षक 638 सोमेश मिश्रा, आरक्षक 670 पुष्पेंद्र सेन एवं महिला आरक्षक 424 रोशनी पांडेय की सराहनीय भूमिका रही। टीम द्वारा सतत प्रयास, तकनीकी दक्षता एवं प्रभावी मैदानी कार्रवाई से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

सागर पुलिस आमजन की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण एवं पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रखेगी।

Leave a Comment

Read More