जेपी पब्लिक स्कूल, नोएडा में मातृ दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया

जेपी पब्लिक स्कूल, नोएडा में मातृ दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके पश्चात “माँ ओ माँ” की भावपूर्ण प्रस्तुति ने वातावरण को भावनाओं से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों डॉ. प्रिया बंसल एवं सुश्री अंशु प्रिया का सम्मान किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजलि मलिक ने अपने प्रेरक उद्बोधन में मातृत्व के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में डॉ. प्रिया बंसल ने महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता बढ़ाई और संवादात्मक प्रश्नोत्तर के माध्यम से उपस्थित जनों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत एवं कविता के माध्यम से माताओं के प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया।

द्वितीय सत्र में सुश्री अंशु प्रिया ने अभिभावकत्व एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विचार साझा करते हुए अभिभावकों को संवेदनशील और सजग रहने का संदेश दिया।

समारोह का समापन प्रमाण-पत्र वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह आयोजन सभी उपस्थित जनों के लिए अत्यंत भावनात्मक एवं प्रेरणादायक रहा।

Leave a Comment

Read More