ऑपरेशन मुस्कान के तहत रहली पुलिस को बड़ी सफलता, 05 वर्ष से लापता नाबालिग को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों से मिलाया

ऑपरेशन मुस्कान के तहत रहली पुलिस को बड़ी सफलता, 05 वर्ष से लापता नाबालिग को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों से मिलाया

पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित एवं पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले भर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के अंतर्गत थाना रहली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने लगभग 05 वर्ष से लापता नाबालिग बालक को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09 मई 2021 को फरियादी जसवंत पिता बाबूलाल चढ़ार, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम गुंडाकला ने थाना रहली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका बड़ा पुत्र शिवराम दिनांक 08 मई 2021 की शाम लगभग 06 बजे घर से साइकिल द्वारा पानी भरने के लिए निकला था, जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों द्वारा रिश्तेदारी एवं आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। रिपोर्ट पर थाना रहली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा लगातार बालक की तलाश की जाती रही तथा परिजनों से सतत संपर्क बनाए रखा गया। अनेक प्रयासों के बावजूद लंबे समय तक बालक के संबंध में कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। इसके बाद भी पुलिस टीम ने तलाश जारी रखी।

इसी क्रम में थाना रहली पुलिस को दिनांक 08 जून 2026 को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई तथा लगभग 05 वर्ष से लापता बालक शिवराम को ग्राम गुंडाकला क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। लंबे समय बाद अपने पुत्र को सकुशल पाकर परिजनों ने भावुक होकर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

सराहनीय योगदान

उक्त नाबालिग की दस्तयाबी में पुलिस अधीक्षक सागर  अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर  लोकेश कुमार सिन्हा एवं एसडीओपी रहली प्रकाश मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी रहली उनि. सुनील शर्मा, चौकी प्रभारी बलेह उनि. हरिसिंह तोमर, आरक्षक क्रमांक 1787 विनय तथा आरक्षक क्रमांक 883 प्रदीप नामदेव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सागर पुलिस द्वारा संचालित ऑपरेशन मुस्कान का उद्देश्य गुमशुदा एवं लापता बच्चों को खोजकर उनके परिवारों से पुनः मिलाना है। इस सफलता ने एक बार फिर पुलिस की संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को प्रमाणित किया है।

Leave a Comment

Read More