कर्रापुर में सांदीपनी विद्यालय प्रारंभ कराने मंत्री से मिले विधायक प्रदीप लारिया

कर्रापुर में सांदीपनी विद्यालय प्रारंभ कराने मंत्री से मिले विधायक प्रदीप लारिया

भोपाल प्रवास के दौरान नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह से सौजन्य भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

इस अवसर पर विधायक  लारिया ने कर्रापुर सांदीपनी विद्यालय प्रारंभ किए जाने संबंधी पत्र मंत्री  सिंह को सौंपा तथा विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल देते हुए विद्यालय को यथाशीघ्र प्रारंभ कराने का आग्रह किया।

मंत्री  सिंह ने विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक परीक्षण एवं सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। विधायक श्री लारिया ने विश्वास व्यक्त किया कि कर्रापुर में सांदीपनी विद्यालय प्रारंभ होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्चस्तरीय शिक्षा का लाभ मिलेगा तथा शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर सृजित होंगे।

Leave a Comment

Read More