पीएम मोदी के नए कीर्तिमान पर बांदरी हनुमान मंदिर में होगी महाआरती, भूपेंद्र सिंह ने किया शामिल होने का आह्वान

पीएम मोदी के नए कीर्तिमान पर बांदरी हनुमान मंदिर में होगी महाआरती, भूपेंद्र सिंह ने किया शामिल होने का आह्वान
सागर। प्रधानमंत्री Narendra Modi के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने के अवसर पर खुरई विधानसभा क्षेत्र के बांदरी स्थित हनुमान मंदिर में 10 जून को विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में महाआरती, विशेष पूजा-अर्चना एवं सुंदरकांड का पाठ आयोजित होगा।
पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक Bhupendra Singh की उपस्थिति में बुधवार, 10 जून को प्रातः 10 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में उत्साह देखा जा रहा है।
भूपेंद्र सिंह ने समस्त भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्थापित यह कीर्तिमान देशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाने और इस विशेष अवसर के साक्षी बनने का आह्वान किया है।

Leave a Comment

Read More