
मोदी जी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर आज सागर में होगा भव्य धार्मिक आयोजन
विधायक शैलेंद्र जैन एवं जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
सागर। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून 2026 को देश के सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे हैं। इस गौरवपूर्ण अवसर को भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में उत्सव, सेवा एवं श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा जिला सागर द्वारा बुधवार,आज 10 जून 2026 को प्रातः 10 बजे वृंदावन बाग मंदिर, गोपालगंज में भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में महाआरती, विशेष पूजा-अर्चन एवं भजन का आयोजन होगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र की निरंतर प्रगति, समृद्धि और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि हेतु सामूहिक प्रार्थना की जाएगी।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सागर विधायक शैलेंद्र जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने वृंदावन बाग मंदिर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। गरीब कल्याण, सुशासन, सांस्कृतिक गौरव और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करते हुए मोदी जी ने देश को विकास के नए शिखर तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और उत्सव का क्षण है तथा सागर में आयोजित होने वाला धार्मिक कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी के प्रति श्रद्धा, सम्मान और देश की उन्नति के संकल्प का प्रतीक बनेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने समस्त पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक अवसर को उत्सव के रूप में मनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं, जिस पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है।
स्थल निरीक्षण के दौरान जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, विक्रम सोनी, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, सोशल मीडिया विभाग संयोजक अंशुल परिहार, पार्षद रितेश तिवारी, जय सोनी एवं नितिन सोनी भी उपस्थित रहे।











