प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास,सागर के वृंदावन बाग मंदिर में गूंजे मंत्र भाजपा नेताओं ने किया हवन-पूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास,सागर के वृंदावन बाग मंदिर में गूंजे मंत्र भाजपा नेताओं ने किया हवन-पूजन

सागर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सर्वाधिक समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में उनके ऐतिहासिक योगदान के उपलक्ष्य में सागर शहर के वृंदावन बाग मंदिर में पूज्य महंत श्री नरहरिदास जी महाराज के सान्निध्य में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विधायक  शैलेंद्र कुमार जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष  श्याम तिवारी, महापौर  संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, कार्यक्रम टोली जिला संयोजक  जगन्नाथ गुरैया सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन-पूजन कर राष्ट्र एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की गई। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी नेतृत्व के लिए विशेष प्रार्थना की गई एवं विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने का संकल्प दोहराया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष  श्याम तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है और भारत आज विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है।

सागर विधायक  शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण, अधोसंरचना विकास, महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं के लिए किए जा रहे कार्य देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

महापौर  संगीता तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की संस्कृति, सनातन परंपरा और राष्ट्र गौरव को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि सेवा और जनकल्याण के 12 वर्षों में देशवासियों का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।

नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और आत्मगौरव के नए युग में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन प्रसादी वितरण उपरांत हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण के लिए चलाए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराया।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह,  जिनेश साहू,  वीरेंद्र जैन,  विनय मिश्रा, भाजपा पार्षद दल सचेतक  शैलेंद्र ठाकुर, पार्षद  धर्मेंद्र खटीक,  हेमंत यादव, नरेश यादव,  अनूप उर्मिल,  रीतेश तिवारी,  गोलू कोरी,  देवेंद्र अहिरवार,  सविता साहू, रुपेश यादव,  प्रभुदयाल साहू,  रानी अहिरवार, विशाल खटीक,  डब्बू साहू, जिला पदाधिकारी  चेतराम अहिरवार,  सुमित यादव,  विक्रम सोनी,  मनीष चौबे,  निकेश गुप्ता, राहुल वैद्य,  संध्या भार्गव, आलोक केशरवानी, अंशुल परिहार,  जय सोनी,  रामेश्वर नेमा,  सोनू उपाध्याय,  बालकिशन सोनी,  मनोज रैकवार,  विवेक सोधिया, नीरज यादव,  हिमांशु जोशी, लीना रैकवार उर्मिला सहारे  रश्मि कुशवाहा,  प्रमिला मौर्य,  प्रीति केसरवानी,  सुनीता रैकवार, अनीता अहिरवार, जयश्री रैकवार, विकास केशरवानी,  कुलदीप खटीक, नितिन साहू,  गोपी पंथी,  अंशुल हर्ष,  नितिन सोनी,  सोनू चौहान,  नमन समैया, निखिल अहिरवार,  धर्मेंद्र रजक,  सचिन घोषी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More